Varanasi: बरसात के दिन अभी आए नहीं और वाराणसी में नगर निगम और जलकल विभाग के सामने अभी से ही चुनौती आ खड़ी हुई है। ऐसे तो हर साल शहर के सभी सिविर लाइनों की सफाई शुरू कर दी जाती थी ताकि बारिश में किसी भी प्रकार समस्या ना हो और पानी अच्छी तरह से पास हो सके। मगर इस बार अप्रैल महीना बीतने के बाद भी सफाई की शुरुआत नहीं हुई है।
Varanasi: नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को दी कड़ी चेतावनी
इतना ही नहीं, सीवर के साथ-साथ नाले-नालियों की भी सफाई नहीं हो पाई है। इसकी शिकायत मिलते ही नगर आयुक्त अक्षत वर्मा जलकल कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों [Varanasi] से काम शुरू कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी भी दी और नाराज भी नजर आए।
इस दौरान जलकल विभाग के अधिकारियों की तरफ से नगर आयुक्त को जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में वाराणसी में ब्रांच सीवर लाइन की कुल लम्बाई-1093 किलोमीटर एवं आरटीएसओटीएस लाइन [Varanasi] की लम्बाई-90 किलोमीटर हैं। सभी सीवर लाइन की कुल लम्बाई 1184 किलोमीटर है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इस मौके पर कहा कि शहर के 1184 किलोमीटर सीवर लाइन [Varanasi] की सफाई का काम अभी शुरू नहीं हो सका यह काफी दुखद बात है। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई का ठेका लेने वाली नवी मुंबई की एजेंसी के प्रतिनिधि से जवाब तलब किया तो उन्होंने मैनपावर की कमी बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की जिस पर नगर आयुक्त ने एजेंसी के नाम अंतिम नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
नगर आयुक्त [Varanasi] ने सख्त निर्देश दिया है कि सीवर सफाई अभियान को त्वरित शुरू कर दिया जाए। सभी कर्मचारियों का आयुष्मान कार्ड और 30 लाख का बीमा भी कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि इसमें लापरवाही करने वाले सभी ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट में डाला जाए।


Comments 1