Fire in Train: नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस में बीच रास्ते में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन के तीन कोच आज का गोला बन गए। गनिमत रही कि समय रहते यात्री उतर गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
ताज एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय 6:55 बजे के स्थान पर 8:30 घंटे की देरी से दोपहर 3:28 बजे रवाना हुई। इस दौरान जब ट्रेन 4:09 बजे ओखला स्टेशन पास कर रही थी, तभी ट्रेन के D-3 कोच में आग लग गई। इसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई।
यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और अपने सामान छोड़कर ट्रेन से उतर गए। आग इतनी विकराल थी कि 10 मिनट के भीतर ट्रेन के डी-2, डी-3 और डी-4 कोच आग का गोला बन गए। ट्रेन में मौजूद टिकट चेकिंग स्टाफ डिप्टी सीटीआई झांसी पीयूष हयारण ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भड़की आग के सामने उनका प्रयास बौना साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, ट्रेन में आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं इस बड़ी घटना के बाद इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Fire in Train: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
ताज एक्सप्रेस की यात्री और उनके परिजनों की सहायता के लिए झांसी रेल मंडल ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
VGLJ help line-0510-2440787, 0510-2440790,
DAA station help desk- 9752448940
DBA Helpline- 9752417783
GWL help line-0751-2432797, 0751-2432849,
MRA help line no. 9752448942

