Varanasi: भाजपा की पहली पाठशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेडमास्टर होंगे। एक सितंबर को वाराणसी में होने वाली कार्यशाला में योगी कार्यकर्ताओं को बातचीत करने के गुण सिखाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सितंबर को वाराणसी आएंगे। इस दौरान वह सदस्यता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ करके कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने का मंत्र देंगे।
Varanasi: भाजपा प्रदेश टीम के साथ भाजयुमो के नेता भी लेंगे हिस्सा
वाराणसी (Varanasi) में शुरू होने वाली इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश टीम के साथ भाजयुमो के नेता भी हिस्सा लेंगे। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे। सदस्य अभियान में पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर पर है। ऐसे में पार्टी इसकी तैयारी में जुट गई है। सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सदस्य बनाएंगे। सबसे अधिक सदस्य बूथ स्तर पर जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। कार्यशाला को लेकर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने पार्टी पदाधिकारियों संग मीटिंग की।
5 और 6 अगस्त को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। सदस्यता (Varanasi) लेने के लिए 8800002024 पर मिस्ड काल देना होगा। नमो एप और आफलाइन फार्म भरकर भी सदस्य बनाया जा सकेगा। मीटिंग में प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य समेत युवा मोर्चा के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।