Varanasi: मिर्जामुराद क्षेत्र के टोडरपुर गांव में शुक्रवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान चली गई। मोर उड़ते हुए हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Varanasi: वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची
घटना की सूचना स्थानीय निवासी दादा ठाकुर ने वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांववालों ने बताया कि क्षेत्र में हाईटेंशन तार पक्षियों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने इन तारों को सुरक्षित बनाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। वन विभाग (Varanasi) ने इस घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है।


Comments 1