• About
  • Advertise
  • EPaper
Monday, February 2, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

काशी में विराजते हैं पाकिस्तानी महादेव, 1947 में शीतला घाट पर हुई थी इनकी स्थापना

by jstimesen
December 10, 2022
in वाराणसी, धर्म कर्म, स्पेशल स्टोरी
0
काशी में विराजते हैं पाकिस्तानी महादेव, 1947 में शीतला घाट पर हुई थी इनकी स्थापना
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाबा विश्वनाथ की नगरी में शिव का एक ऐसा भी मंदिर है, जिसे लोग पाकिस्तानी महादेव के नाम से जानते हैं। जिनकी महिमा और इतिहास काफी दिलचस्प है। 

राघवेन्द्र केशरी

वाराणसी। काशी शिव मय है और यहां के कड़ कड़ में शंकर बसते हैं। घाटों और संकरी गलियों में प्राचीन काल से ही शिवलिंगों की स्थापना हुई है। जो वर्तमान में भी लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां काशी विश्वनाथ, मृत्युंजय महादेव, मारकंडेय महादेव, विश्वेश्वर महादेव, केदारेश्वर महादेव सहित सैकड़ों शिवलिंग विराजमान हैं। इसी में एक पाकिस्तानी महादेव का मंदिर भी है। जिसे कम लोग ही जानते होंगे। लेकिन जो जानते हैं, उनके लिए यह मंदिर आस्था का एक अनुठा केंद्र बन गया है। पीढ़ियों से लोग इस शिव लिंग की पूजा कर रहे हैं। गाय घाट के समीप राजमंदिर क्षेत्र के शीतला घाट पर स्थित यह मंदिर राजघाट पुल से काफी करीब है। गाय घाट मार्ग की तंग गलियों से गुजरकर जैसे ही आप शीतला घाट पर सीढ़ियों से उतरेंगे, तभी आप सीढ़ियों के दाहिनी ओर पाकिस्तानी महादेव का यह अलौकिक मंदिर देखेंगे। सफेद दुधिया रंग का यह शिव लिंग आप को अपनी ओर आकर्षित करेगा। बाबा के इस स्वरूप की कहानी दशकों पूरानी है। जिसका नाम सुनकर सभी को इनके बारे में जानने की उत्सुकता होती है। बंटवारे की दास्तान बयां करने वाले इस शिव लिंग का नाम सरकारी दस्तावेजों में भी पाकिस्तानी महादेव के नाम से दर्ज है।

दर्शन का खासा महत्व

गंगा की अविरल धारा में स्नान करने के बाद पाकिस्तानी महादेव के दर्शन से महाशिवरात्रि और सावन में मनचाही मुराद पूरी करते हैं। वहीं खास मान्यता यह भी है कि शिवलिंग को पतित पावनी मां गंगा के जल में पूरी तरह डूबा देने से कड़कती धूप में भी बारिश होती है।

सरकारी अभिलेखों में मंदिर का नाम

मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह बात सिर्फ कहावत नहीं है। इस मंदिर का नाम नगर निगम के साथ साथ विकास प्राधिकरण में भी पाकिस्तानी महादेव के नाम से ही दर्ज है। जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह पाकिस्तानी शिव मंदिर है।

 सावन और महाशिवरात्रि में उमड़ता है भक्तों का रेला

शिव को सावन मास अति प्रिय है। ऐसे में लाखों की संख्या में भक्त काशी का रुख करते हैं। इस दौरान काशी में आने वाले भक्तों का रेला लगा रहता है। ये शिव भक्त शीतला घाट पर स्थित पाकिस्तानी महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

काशी बोलते ही लोगों की जुबान पर महादेव का नाम आ जाता है। यहां के घाटों और संकरी गलियों में प्राचीन काल से ही तमाम शिवलिंगों की स्थापना की गई है। जो आज भी लोगों के लिए आस्था के केंद्र बने हुए हैं। मच्छोदरी इलाके से कुछ दूर शीतला घाट पर ऐसे ही एक शिवलिंग की चर्चा लोगों में कौतूहल पैदा करती है। इसे लोग पाकिस्तानी महादेव के नाम से जानते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सरकारी दस्तावेजों में भी इस मंदिर का नाम पाकिस्तानी महादेव के नाम से दर्ज है। अब सवाल यह उठता है कि इस मंदिर का नाम पाकिस्तान से क्यों जोड़ा जाता है।

यह बात सन 1947 हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे के समय की है। उन दिनों देश में हालात कुछ ठीक नहीं थे। पूरा देश दंगों की आग में जल रहा था। इसी दौरान बंगाल में भी दंगा भड़कने से वहां के लोग देश के अन्य हिस्सों में पलायन को मजबूर हो गए। इनमें से एक जानकी बाई बोगड़ा का परिवार भी जो पहले काशी के ही रहने वाले थे। पश्चिम बंगाल से पलायन कर फिर से यहां आ गए।

बंगाल में जहां इनका परिवार रहता था, उन्होंने वहीं एक शिवलिंग की स्थापना की थी। जिसे पलायन के समय काशी ले आए। परिवार के साथ जब ये मछोदरी स्थित शीतला घाट किनारे गंगा में शिवलिंग का विसर्जन करने लगे तो वहां के कुछ पुरोहितों ने उन्हें विसर्जन करने से रोका और मंदिर की स्थापना कराई। बंटवारे के दौरान पश्चिम बंगाल से लाए गए इस शिवलिंग का लोगों ने नाम भी पाकिस्तानी महादेव रख दिया। जिसे आज भी इसी नाम से पूजा जाता है।

मंदिर के पुजारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना के लिए बूंदी स्टेट के अखाड़ा परिषद द्वारा स्थान दिया गया था। जिसे रघुनाथ व मुन्नू महाराज के सहयोग से स्थापित कराया गया। बाद में कई लोगों द्वारा मंदिर की पूजा का दायित्व लिया। 2008 से हम यहां पूजा अर्चना करते हैं। हमारी अनुपस्थिति में परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा नियमित पूजा की जाती है।

Related Posts:

  • Dhanteras: हर सेक्टर पर लक्ष्मी की कृपा, धन की हुई…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Dhanteras Market: बनारस में हर सेक्टर पर लक्ष्मी की…
  • काशी के सोनारपुरा में Gauri Kedareshwar महादेव, यहां…
  • Varanasi Loksabha Analysis: कम अंतर ने उड़ाई भाजपा की…
  • आखिर भगवान शिव की अर्ध परिक्रमा ही क्यूं? जाने…
Tags: kashi vishwanath corridorkashi vishwanath templepakistani mahadevpakistani mahadev in kashipakistani mahadev temple
Previous Post

नगर निगम में शामिल 84 गांवों को मिलेगी अधिक समय तक बिजली

Next Post

BHU: तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय कैलिबर सम्मलेन का होगा आयोजन, देश विदेश के 500 विश्वविद्यालय से प्रतिभागी होंगे शामिल

Next Post
BHU: तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय कैलिबर सम्मलेन का होगा आयोजन, देश विदेश के 500 विश्वविद्यालय से प्रतिभागी होंगे शामिल

BHU: तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय कैलिबर सम्मलेन का होगा आयोजन, देश विदेश के 500 विश्वविद्यालय से प्रतिभागी होंगे शामिल

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Budget 2026-27 पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया: चौबेपुर के किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों ने दी अपनी राय
  • Sonbhadra: अपहरण के 5 साल बाद भी युवती का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को किया तलब, SIT जांच के आदेश
  • Varanasi: माघ पूर्णिमा स्नान पर जा रहे बंगाल के युवकों की कार हादसे का शिकार, एक की मौत, चार घायल
  • Varanasi: रविदास जयंती पर रविदास मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, 10 चार्टर्ड विमानों से पहुंचे NRI, 3 किमी लगी लंबी कतार
  • वाराणसी में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 7 लाख के चरस के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार
  • Budget 2026 में काशी को बड़ी सौगात: दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पीड रेल, 20 नए जलमार्ग और गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा
  • Varanasi में देह व्यापार का भंडाफोड़: भेलूपुर में गेस्ट हाउस पर SOG की छापेमारी, तीन युवतियां और एक युवक हिरासत में
  • Varanasi: बाबतपुर एयरपोर्ट बागडोगारा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
  • Agra में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने दो ऑटो को कुचला, पांच की मौत, 3 की हालत गंभीर
  • Varanasi: गढ़वा गांव में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन लीकेज, ग्रामीण परेशान, रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Budget 2026-27 पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया: चौबेपुर के किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों ने दी अपनी राय
  • Sonbhadra: अपहरण के 5 साल बाद भी युवती का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को किया तलब, SIT जांच के आदेश
  • Varanasi: माघ पूर्णिमा स्नान पर जा रहे बंगाल के युवकों की कार हादसे का शिकार, एक की मौत, चार घायल
  • Varanasi: रविदास जयंती पर रविदास मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, 10 चार्टर्ड विमानों से पहुंचे NRI, 3 किमी लगी लंबी कतार
  • वाराणसी में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 7 लाख के चरस के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights