Varanasi: महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते काशी में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर में यातायात और सुरक्षा को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासनिक मशीनरी सड़कों पर उतर आई है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा ने शुक्रवार को पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Varanasi: श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक
डीएम और एडिशनल सीपी ने मैदागिन से गोदौलिया तक पैदल निरीक्षण किया और बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को बताया कि यदि किसी को दर्शन-पूजन में कोई परेशानी हो रही है, तो वह पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकता है।

प्रमुख क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण का निरीक्षण
अधिकारियों ने तेलियाबाग चौराहा, लहुराबीर चौराहा, चेतगंज, बेनिया बाग और रामापुरा चौराहा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रशासन की सख्त हिदायत
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दर्शन-पूजन के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रशासनिक अमला लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है, ताकि भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित किया जा सके।
Highlights

काशी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित और सुरक्षित दर्शन का अनुभव मिल सके।

