Kashi Vishwanath Dham: भारत की सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पहलगाम पर हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय के आदेशानुसार पुरे देशभर में युद्ध या हवाई हमले से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया जा रहा है। वाराणसी में भी विभिन्न जगहों पर यह मॉक ड्रिल किया जा रहा। इसी कड़ी में वाराणसी का श्री काशी विश्वनाथ धाम भी बुधवार की दोपहर सायरन की आवाज से गूंज उठा। आसपास के लोग थोड़े चौकन्ने हो गए लेकिन फिर उन्हें जब पता चला कि मॉक ड्रिल किया जा रहा तो उनमें भी इसे जानने की उत्सुकता बढ़ गई।


Kashi Vishwanath Dham: आपात स्थिति से निपटने की दी गई ट्रेनिंग
इस दौरान (Kashi Vishwanath Dham) आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया। लोगों को एयर अटैक से बचने की ट्रेनिंग दी गई। हमले के बाद सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया। आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाए, इसकी भी सिविलियंस को ट्रेनिंग दी गई। घायलों को अस्पताल पहुँचाने के तरीकों से लेकर बम निस्तारण, मेडिकल कैंप और CPR देने के टिप्स आदि जैसे महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गई।


वहीं मॉक ड्रिल के दौरान भगदड़ का सीन क्रिएट किया गया। जवान घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर मेडिकल पोस्ट पर लाते नजर आए। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें स्ट्रचेर पर ले जाया गया और फिर उसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने की भी बात बताई गई।

