प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Man Ki Baat) के 122वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए आतंकवाद, भारतीय सेना के शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तार से चर्चा की। इसी कड़ी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी सभी काशीवासियों ने भी मन की बात कार्यक्रम को सुना।
वाराणसी के नई सड़क स्थित गीता मंदिर के पास भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य काशी की जनता ने पीएम मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद विजय द्विवेदी व पूर्व पार्षद विजय गुप्ता थे।
Man Ki Baat कार्यक्रम से मिलती है प्रेरणा
इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि पीएम मोदी अपने मन की बात (Man Ki Baat) कार्यक्रम के माध्यम से हमेशा हम सभी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। आज जिस प्रकार से उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की वह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आने वाले अन्तराष्ट्रीय योगी दिवस के बारे में भी बातचीत करते हुए योग को जीवन का एक अभिन्न अंग बताया।
ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए गर्व का विषय– पीएम मोदी
इस दौरान मन की बात कार्यक्रम के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि बदलते भारत की आत्मनिर्भरता, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा है और दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। जिस स्पष्टता और सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने आतंक के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया, वह अद्वितीय है।”
दुश्मनों को मिला करारा जवाब
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह मिशन एक सैनिक कार्रवाई से कहीं अधिक है। यह नए भारत की सोच, उसकी ताकत और उसकी भावनाओं का प्रतिबिंब है। “ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल दुश्मन को करारा जवाब दिया है, बल्कि पूरे देश को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, लोग सेना के समर्थन में सड़कों पर उतरे, और हजारों युवाओं ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने का संकल्प लिया।

योग जीवन का एक अभिन्न अंग
मन की बात (Man Ki Baat) कार्यकम में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने शेरों की संख्या में वृद्धि की जानकारी दी। वहीं नीति आयोग की बैठक में महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने के लिए सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने आगामी 5 जून को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में लोगों को संबोधित करते हुए योगा को जीवन का एक अभिन्न अंग बताया और यह कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए योग बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ (Man Ki Baat) की यात्रा को भी याद किया।

