लखनऊ। अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) में अरुणोदय विद्यालय के बच्चों के लिए मंगलवार को एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन आरडब्ल्यूडब्ल्यूए (रेलवे महिला कल्याण संगठन), आरडीएसओ द्वारा आरडीएसओ अस्पताल की टीम के सहयोग से किया गया। निशा भुटानी, अध्यक्षा/आरडब्ल्यूडब्ल्यूए ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया।
यह स्वास्थ्य जांच शिविर आरडीएसओ अस्पताल की टीम द्वारा एवं डॉ. कुमार उमेश, सीएमओ/आरडीएसओ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में अरुणोदय विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया और इस शिविर के दौरान 350 से अधिक छात्रों की आंख, नाक,कान,गला, डेंटल एवं सामान्य जांच की गई। निशा भुटानी, अध्यक्षा, आरडब्ल्यूडब्ल्यूए ने अरुणोदय विद्यालय के बच्चों को उपहार भेंट किए एवं उन्हें स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। संगीता झा, उपाध्यक्ष/आरडब्ल्यूडब्ल्यूए, श्वेता जैन, सचिव/आरडब्ल्यूडब्ल्यूए, कविता थपलियाल, स्कूल प्रभारी/अरुणोदय विद्यालय, नम्रता मिश्रा, संयुक्त सचिव/आरडब्ल्यूडब्ल्यूए, डॉ. ज्योत्सना, एसीएमएस एवं डॉ. मेराज अहमद, डीएमओ/आरडीएसओ अस्पताल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
sudha jaiswal

