लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र के 10वें दिन गुरुवार को सीएम योगी ने बजट पर विधान परिषद में संबोधन दिया। योगी ने कहा 2017 के पहले संगठित अपराध के साथ पैरलल सरकार चलती थी। बहन बेटियों को सुरक्षा का खतरा था। आज 6 वर्ष में यूपी की पहचान बदली। नौजवान आज गर्व से कहता है कि वह उत्तर प्रदेश का है। आज बेहतर लॉ एंड आर्डर है। बेहतर कनेक्टिविटी है। हमने सेक्टोरियल पॉलिसी बनाई। एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।

आज हमारे पास भारी भरकम लैंड बैंक मौजूद है। आप को बता दें कि यूपी विधानसभा सत्र के 10वें दिन गुरुवार को विधान परिषद से समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने दिनभर के लिए वॉकआउट कर दिया। सीएम योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा किअच्छा होता वो चर्चा में भाग लेते, लेकिन वो भाग खड़े हुए।ये लोग प्रदेश के बच्चों के हक को हड़प जाते थे। तब आपको जाति नहीं याद आती थी क्या? तुलसीदास ने मध्यकाल में ही कहा था कि मेरा एक ही राजा है, राजा राम। उत्तर प्रदेश में जिन्होंने राम को कोसा था और कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उन्हें जनता ने कहां पहुंचा दिया देख सकते हैं। अच्छा होता वो चर्चा में भाग लेते, लेकिन वो भाग खड़े हुए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, इन्वेस्टमेंट के लिए पहली बार टीम यूपी देश के बाहर गई। देश के अलग अलग महानगरों में रोड शो किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निवेश समिट का आयोजन हुआ। इसी के साथ प्रदेश में जी-20 का भी आयोजन हुआ। समिट में 33 लाख के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र के लिए आए। पहले इन्वेस्टर समिट दिल्ली, मुंबई में होते थे।
सीएम योगी ने कहा, ये बजट समग्र विकास के लिए आत्मनिर्भर बनाने वाला है। वन ट्रिलियन इकॉनमी के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। हमने जो कहा, कर के दिखा दिया। इस बजट में हमने लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों को शामिल किया है। स्टेट एक्साइज में आज 45 हजार करोड़ का लाभ प्राप्त हो रहा है। ये पैसे प्रदेश के थे। ये पहले इंग्लैंड में होटल और आॅस्ट्रेलिया में टापू खरीदने में चला जाता था।
sudha jaiswal

