काशी के घसियारी टोला, प्रहलाद घाट के निवासी शिवांग पांडेय (28) ने 1 दिसंबर की रात हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन KBC के सामने बैठे। उन्होंने सुपर संदूक राउंड में डेढ़ मिनट में सभी 10 प्रश्नों का जवाब देकर एक लाख का स्पेशल अवार्ड को जीता। शिवांग ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि डॉन फिल्म के गीत “खइके पान बनारस वाला” के दौरान आपने असल में बनारसी पान खाया था या नहीं? इसपर अमिताभ का जवाब सुन कर चौक गए लोग।

बाबा विश्वनाथ की कृपा से हुआ संभव
आपको बतादें कि शिवांग शहर के प्रसिद्ध कर्मकांडी विद्वान स्व पं बैकुंठ नाथ पांडेय के सुपौत्र और करुणाकर के बेटे हैं। हालांकि अभी वह सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं। शिवांग के इतनी उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें मुंबई अपने आवास पर सपरिवार भोजन के लिया भी बुलाया है। वहीं प्रायोजकों ने शिवांग को दो साल तक उपयोग के लिए गाय का शुद्ध घी और सोने से बने गेहूं के दाने भी भेंट किए। KBC में चयनित होने के बाद शिवांग ने कहा कि ये सब बाबा विश्वनाथ और मेरे पूर्वजों की कृपा के संभव हुआ।
अमिताभ ने खाया 40 पान
हॉट सिट पर बैठने के दौरान शिवांग ने अमिताभ बच्चन KBC से पूछा कि डॉन फिल्म का गीत “ खइके पान बनारस वाला” के समय उन्होंने सच में पान खाया था, या नही? जिसका जवाब देते हुए अमिताभ ने बताया कि इस गाने को शूट करने के लिए एक हफ्ते का समय लगा, जिसके दौरान उन्हें 40 से अधिक पान चबाने पड़े थे। उसके बाद अपना मुह को सही तरह साफ करने में उन्हें एक महिना लग गया था।
अमिताभ के बड़े फैन रहे शिवांग
शिवांग के पिता करूणाकार ने कहा- मेरे बाबूजी अमिताभ बच्चन KBC के बड़े फैन रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी शादी के बाद हमारे यहाँ टीवी लाए थे। चित्रहार उस वक्त का सबसे प्रिय प्रोग्राम हुआ करता था। मोहल्ले के ज्यादतर लोग हमारे घर ही आकर टी वी देखते थे। भीढ़ लगने की वजह से एक दिन बाबूजी गुस्सा हुए। लेकिन टीवी पर बच्चन का गाना “मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है” गाना सुनकर वहीं बैठ कर देखने लगे।
शिवांग से अमिताभ बच्चन KBC ने 25 लाख रुपए के लिए 13वां प्रश्न पूछा- वेलिंगटन के ड्यूक के युद्ध घोड़े का नाम किस यूरोपीय राजधानी से साझा था, जब वाटरलू के युद्ध के दौरान उन्होंने नेपोलियन को हराया था। हालांकि इस सवाल के बाद शिवांग ने कहा- कुछ कन्फ्यूजन लग रहा है। फिर उन्होंने हिंट की आखरी लाइफ लाइन का प्रयोग किया। हालांकि इसके बाद उन्होंने क्विट कर शो से 12 लाख 50 हज़ार रुपया बतौर इनाम हासिल किया।

