Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती गांव स्थित जैन मंदिर घाट पर बुधवार सुबह भारी मात्रा में फेयरडिल कफ सिरप की बोतलें बोरियों में और आसपास बिखरी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घाट पर इतनी बड़ी संख्या में कफ सिरप की बोतलें मिलने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बरामद कफ सिरप का संबंध कोडीन युक्त कफ सिरप से हो सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जैन मंदिर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वह गंगा जल का आचमन करने के लिए घाट की ओर गए, जहां उनकी नजर बोरियों में रखी और काफी संख्या में इधर-उधर बिखरी फेयरडिल कफ सिरप (Varanasi) की बोतलों पर पड़ी। बड़ी मात्रा में दवा की बोतलें देखकर उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बैच नंबर 2520110 और नई निर्माण तिथि ने बढ़ाया संदेह
ग्रामीणों के मुताबिक, बरामद कफ सिरप की बोतलों पर बैच नंबर 2520110 अंकित है। वहीं, बोतलों पर निर्माण तिथि जून 2026 और एक्सपायरी वर्ष 2028 दर्ज होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी नई दवाओं को इतनी बड़ी मात्रा में घाट पर फेंके जाने का मामला कई सवाल खड़े करता है। वहीं ग्रामीणों ने इन सभी काफ सिरप के नकली होने की भी आशंका जताई है।
Varanasi: कोडीन युक्त कफ सिरप से जुड़े होने की चर्चा
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि बरामद फेयरडिल कफ सिरप का संबंध कोडीन युक्त कफ सिरप से हो सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद सिरप में कोडीन की मात्रा है या नहीं और दवाएं असली हैं अथवा नकली। इसकी पुष्टि संबंधित विभाग (Varanasi) द्वारा जांच और दवा के नमूने की जांच के बाद ही हो सकेगी।
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर बढ़ी जनता की परेशानी, बदहाल सड़क बनी मुसीबत
खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस और ड्रग विभाग की टीम (Varanasi) नहीं पहुंची थी। ऐसे में बरामद दवाओं की जांच नहीं हो सकी थी और न ही उनके संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने आई थी। ग्रामीणों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि इतनी बड़ी मात्रा में कफ सिरप घाट पर कौन और क्यों छोड़कर गया। पुलिस और ड्रग विभाग की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

