Varanasi: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने प्रेमिका को बुलाने की जिद में 11 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन तार के टॉवर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। लालपुर पावर हाउस के पीछे खरगरामपुर गांव स्थित इस टॉवर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा।
तत्काल बंद कराइ गई बिजली आपूर्ति
ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों (Varanasi) ने उसे प्रेमिका के आने का भरोसा देकर टॉवर से उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह थोड़ी देर नीचे आने के बाद फिर ऊपर चढ़ जाता था। सूचना पर पुलिस, बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के तहत बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कराई गई।
Varanasi: टीम में कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा
काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम (Varanasi) ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद प्रेमिका ने उससे बात करना बंद कर दिया था। नाराज युवक ने इसी विवाद को सुलझाने के लिए टॉवर पर चढ़ने का कदम उठाया।
घटना स्थल (Varanasi) पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे और कई लोग मोबाइल से उसका वीडियो बना रहे थे। युवक को नीचे उतारने के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल ले गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

