NEW YEAR की पूर्व संध्या तथा नव वर्ष के आगमन पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रत्येक क्षेत्र में मौजूद होटलों और रेस्टोरेंटों के ग्राहकों की सुरक्षा जाँच किया। साथ ही वहां के प्रबंधकों किसी भी तरह के गड़बड़ी न होने की कड़ी हिदायत दी। वहीं जाँच के दौरान उन्होंने मौजूदा सीसीटीवी कैमरे के संचालन को भी देखा।
2025 के समापन और 2026 के सुखद एवं सुखद आगमन को लेकर जाँच किया गया। जिसमें थाना कैंट के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण व डाग स्क्वाड के साथ होटलों, क्लबों एवं रेस्टोरेंटों का भ्रमण किया गया।
NEW YEAR:एसीपी कैंट ने दिया प्रबंधकों को हिदायत
वहीं एसीपी कैंट ने जाँच के बारे में बताते हुए कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर जाँच किया है। सभी बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा से जुड़ी सभी चीजों का जाँच किया। प्रबंधकों को हिदायत की गई यदि उनके होटल रेस्टोरेंट या क्लब में किसी प्रकार का कानून व्यवस्था प्रभावित होगी तो उसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे। साथ ही हर कार्यक्रम (NEW YEAR) स्थल पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं रात के समय कार्यक्रम संचालन करने वाले स्थानों की विशेष रूप से जाँच हुआ है।सभी जगहों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी रहेंगी।

