Sonbhadra: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन को अपनी चपेट में ले लिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद राहगीरों ने मौके की सुचना पुलिस को दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुँच पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी।
दरअसल, तीनों रविवार रात एक तिलक समारोह में शामिल होकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गया। मृतकों की पहचान तिलया गांव निवासी श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह (61), उनके बड़े भाई कमला सिंह (65) और हिंदुआरी निवासी साढ़ू प्रेम सिंह के रूप में हुई है।
Sonbhadra: पीछे से आए ट्रक ने रौंदा
रात करीब 11 बजे जैसे ही बाइक हिंदुआरी चौकी के सामने तिराहे पर पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे सड़क पर गिर पड़े। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हिंदुआरी (Sonbhadra) चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हांलाकि परिजनों को भी मामले की सुचना ड दी गयी है। खबर को सुनते ही घर में मातम पसर गया है।
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाकारित ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद मृतकों के घर और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही।

