Ballia जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश में दोस्तों ने ही एक किशोर को गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई, जब किशोर घर पर खाना खा रहा था और उसे फोन कर बाहर बुलाया गया। गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल (Ballia) हो गया, जिसे इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायल किशोर (Ballia) आयुष (17) घर पर भोजन कर रहा था। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने फोन कर उसे हल्दी बाजार बुलाया। आयुष थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन कुछ ही समय बाद पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Ballia: हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल किशोर को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बीएचयू रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी दक्षिणी कृपाशंकर और सीओ उस्मान अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

