Bihar के समस्तीपुर जिले से पकड़ौआ विवाह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ देकर जबरन शादी करा दी गई। वहीं लड़की पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। मामला अब पुलिस (Bihar) जांच के दायरे में है। घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी इलाके की बताई जा रही है, जहां पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि बिहार (Bihar) में पकड़ौआ विवाह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार एक वायरल वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है।
वीडियो में युवक सुस्त और बेबस दिखाई दे रहा है। उसके चेहरे के हाव-भाव से ऐसा प्रतीत होता है कि वह पूरी तरह सामान्य स्थिति में नहीं है। आसपास मौजूद महिलाओं के गीत गाने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि वरमाला के दौरान युवक अपना हाथ तक नहीं उठा सका। मौजूद लोगों ने उसका हाथ पकड़कर लड़की के गले में माला डलवाई। युवक का दावा है कि वह किसी काम से घर (Bihar) से निकला था, तभी उसके दोस्त उसे अपने साथ ले गए और कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। युवक का कहना है कि जब उसे होश आया तो वह शादी के मंडप में था, जहां अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थीं और कुछ ही बाकी थीं। उसके मुताबिक, उस समय वह विरोध की स्थिति में नहीं था और चुप रहने के लिए उस पर दबाव भी बनाया गया।
पहले ठुकराया था शादी का प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार, लड़की के परिवार (Bihar) की ओर से पहले शादी का प्रस्ताव आया था, लेकिन युवक ने लड़की को पसंद न आने की वजह से इसे अस्वीकार कर दिया था। युवक के परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई और पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटा था और फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं था। युवक पक्ष का आरोप है कि प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद नाराजगी में इस कथित साजिश को अंजाम दिया गया।
लड़की पक्ष ने आरोपों से किया इनकार
दूसरी ओर, लड़की के परिवार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका दावा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी और आपसी सहमति से शादी तय हुई थी। परिवार का कहना है कि लड़के की मां ने वीडियो कॉल पर लड़की को पसंद भी किया था। उनका दावा है कि शादी पूरी तरह सामान्य तरीके से और सहमति से हुई। वायरल वीडियो को लेकर उनका कहना है कि उसे गलत एंगल से पेश किया जा रहा है।
Bihar: पुलिस जांच में जुटी
मामला थाने (Bihar) तक पहुंच चुका है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक का बयान दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो को भी अहम सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या युवक को वास्तव में कोई नशीला पदार्थ दिया गया था, शादी में कौन-कौन लोग मौजूद थे और क्या किसी प्रकार का दबाव बनाया गया।
पुलिस (Bihar) का कहना है कि मेडिकल जांच, डिजिटल साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जबरन शादी या अपहरण की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कानूनी धाराएं लगाई जा सकती हैं।

