Varanasi: बीएचयू ट्रामा सेंटर में लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। लंका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी के पांच फोन बरामद किए गए हैं। इसका खुलासा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने गुरुवार को किया।
एसीपी भेलूपुर (Varanasi) गौरव कुमार ने बताया कि हाल ही में ट्रामा सेंटर से मोबाइल चोरी की कई शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम गठित कर जांच की गई, जिसमें उक्त महिला की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने महिला के कब्जे से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
Varanasi: कम दाम में बेचती थी चोरी के मोबाइल
जानकारी के अनुसार बीएचयू (Varanasi) महिला महाविद्यालय चौराहा से सीमा देवी, निवासी विसरामपुर जिला सासाराम (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच फोन बरामद हुए। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बीएचयू (Varanasi) अस्पताल और ट्रामा सेंटर के भीतर मोबाइल चोरी करती थी। जब मरीज या उनके परिजन मोबाइल चार्जिंग पर लगाते थे, तो मौका देखकर वह मोबाइल लेकर फरार हो जाती थी। बाद में चोरी के मोबाइल कम दाम में बेच देती थी।
फिलहाल मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

