UP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दो दिन पहले दर्ज छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे के आधार पर की गई है।
UP: जानिए पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार मनोज यादव को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज क्षेत्र से गुजर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (UP) ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सफदरगंज थाने में दो दिन पूर्व छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों (UP) के आधार पर स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से मनोज यादव के संपर्क में न होने को लेकर चर्चाएं तेज थीं। इस दौरान उनकी पत्नी ने लखनऊ (UP) के गोमती नगर विस्तार थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
इसी बीच सफदरगंज से उनकी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जबकि स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलकों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।

