Varanasi Chaubepur: डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र कैथी में विश्व आयुर्वेद परिषद्, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयुर्वेद वाणी त्रिस्तरीय राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद शिक्षा के विकास को प्रोत्साहित करना तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु उनके विचारों और अभिव्यक्ति कौशल को सशक्त बनाना रहा।
Varanasi: ज्ञान और वक्तृत्व कौशल को निखारने का संदेश
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव द्वारा भगवान धन्वन्तरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा और उसके वैश्विक महत्व (Varanasi Chaubepur) पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और वक्तृत्व कौशल को निखारने का संदेश दिया प्रतियोगिता संस्था के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम (Varanasi Chaubepur) का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. उमेश चौधरी, डॉ. महाशान्ति शेखर शुक्ला एवं डॉ. सोनम केशरी ने प्रतिभागियों के विचार, प्रस्तुति शैली एवं विषयवस्तु के आधार पर मूल्यांकन किया।
18 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
प्रतियोगिता में कुल 18 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की छात्रा श्रुति पाण्डेय ने प्रथम स्थान, अर्पण मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा रूचि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। विजेता प्रतिभागियों (Varanasi Chaubepur) को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सभी विभागों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी सत्रों के छात्र-छात्राओं (Varanasi Chaubepur) की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

