Varanasi: शहर में सोमवार की शाम एक ऐसी इफ्तार पार्टी हुई, जो विवाद का विषय बन गई। गंगा के लहरों के बीच रोजेदारों ने नाव पर इफ्तार पार्टी की। इफ्तार पार्टी के दौरान आयोजकों ने फल और मेवा के साथ-साथ रोजेदारों ने चिकन बिरयानी भी परोसा। इफ्तारी करते इसका लुफ्त उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी अपलोड कर दिया। वीडियो जारी होते ही और मामला सामने आने के बाद बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों ने इसे आस्था पर ठेस बताते हुए आक्रोश जताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
संगठन ने गंगा के पवित्र जल में चिकन बिरयानी खाने और उसके अवशेषों को फेंकने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस (Varanasi) ने तत्काल कार्रवाई की और कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि वाराणसी के एक युवक रोजेदार ने सोमवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। बजड़े को बुक किया और गंगा घाट (Varanasi) पर रोजेदारों को बुलाया। पहले महफ़िल सजाई गई फिर नाव पर ही रोजेदारों ने नमाज पढ़ी फिर खजूर और फल खाकर अपना-अपना रोजा खोला। इसके बाद नाव पर बिरयानी समेत अन्य खानपान की सामग्री परोसी गई।
Varanasi में नाव पर की थी इफ्तार पार्टी
रजत जायसवाल ने तहरीर देते हुए यह आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाई और बचा हुआ हिस्सा गंगा में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के साथ घटना (Varanasi) का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है। वहीं रजत जायसवाल ने इसके अलावा उक्त नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हुए उसके लाइसेंस को निरस्त करने की भी मांग की है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करते हुए रोजेदारों ने चिकन बिरयानी का सेवन किया। इसके मामले के संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज किया गया और टीम (Varanasi) का गठन करते हुए 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद अब विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गंगा में चिकन की हड्डियों को फेंककर उसे अपवित्र करने की बात पर उन्होंने कहा कि वीडियो में जिस प्रकार का प्रकरण सामने आया है, उसकी के आधार है यह कार्रवाई की जाएगी। कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे भी सभी साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

