Gas Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है, जिससे तेल आपूर्ति पर वैश्विक संकट का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण देश में गैस सिलिंडर की समस्या देखने को मिल रही है। हांलाकि ईरान ने भारत के लिए एक दुर्लभ अपवाद के रूप में जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है। इसी बीच यूपीके आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गैस सिलिंडर (Gas Cylinder Crisis) न मिलने से नाराज होकर महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर मायके चली गयी।
बताते चलें कि यह घटना मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के जीटी सड़क निवासी शिव शंकर अग्रवाल के घर में हुई है। वही शिव शंकर ने बताया कि उनके मकान में 12 मार्च को गैस समाप्त हो गया था। जब अगले दिन वे सिलिंडर (Gas Cylinder Crisis) लेने गये, तो एजेंसी द्वारा उनके मोबाईल पर एक मैसेज भेजा गया। जिसमें लिखा था कि उनकी पर्ची 2 मार्च को निकल चुकी है।
जिसके बाद शिव शंकर ने एजेंसी संचालक से बात किया और बताया कि उन्होंने तो 2 मार्च को उसने कोई भी बुकिंग नही और न ही कोई सिलिंडर लिया। इसके बाद उसने संचालक से सवाल किया कि जब उसने सिलिंडर बुक किया ही नहीं तो कैसे और किसे दिया गया। जिसका उसे स्पष्ट रूप से कोई भी जवाब नही मिला।
Gas Cylinder Crisis: बच्चों को छोड़ पत्नी चली गयी मायके
शिव शंकर ने यह पूरी बात अपनी पत्नी रचना अग्रवाल को बताई। रचना ने साफ कहा कि वह कुछ नहीं जानती और किसी भी तरह सिलिंडर (Gas Cylinder Crisis) लेकर आए। घर में खाना बनाने की समस्या के चलते पत्नी ने दो तीन दिन चूल्हे पर खाना बनाया। इसके बाद उनकी नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। रचना अपने दो जुड़वां बच्चों और पति को छोड़कर अपने मायके सौरिख चली गईं।
जिसके बाद घर आने पर उसने पूरी बात अपनी पत्नी रचना अग्रवाल को बताया। रचना ने कहा वह कुछ नहीं जानती और किसी भी तरह सिलिंडर लेकर आए, लेकिन सिलिंडर का कोई भी इंतजाम नही हो सका। जिसके चलते पत्नी को दो तीन दिन चूल्हे पर खाना बनाना पड़ा। इसके बाद रचना की नाराजगी बढ़ गई और उसने एक बड़ा कदम उठाया। अपने दो जुड़वां बच्चों और पति को छोड़कर वो अपने मायके सौरिख चली गईं।
वहीं शिव शंकर ने गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने कहा कि बिना बुकिंग के सिलिंडर कैसे जारी किया गया। आगे उसने कहा कि ये एजेंसी की आंतरिक गड़बड़ी या किसी और को गलत तरीके से सिलिंडर देने के लिए ऐसा किया गया होगा।

