उदय प्रताप कॉलेज (UP College) में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को छात्रों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए धरना स्थल पर सिर मुंडवाकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के प्राचार्य की भूमिका संदिग्ध है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी को लेकर छात्र (UP College) लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रिंसिपल को तत्काल हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

हत्या के बाद भड़का छात्र आक्रोश
दरअसल, 20 मार्च को कॉलेज परिसर में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले (UP College) में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी अनुज सिंह मौर्य ने 31 मार्च को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना के बाद से ही छात्र आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि सैकड़ों छात्रों के बीच हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद है, बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन की भूमिका की जांच में तेजी नहीं दिखाई जा रही है।
UP College: छात्रों ने मुंडन कर जताया विरोध
बुधवार को छात्रों ने विरोध को और तेज करते हुए सामूहिक मुंडन कराया। धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि यह कदम न्याय की मांग को लेकर प्रतीकात्मक विरोध है। उनका साफ कहना है कि जब तक आरोपी (UP College) को फांसी की सजा और प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्रों (UP College) के साथ-साथ मृतक छात्र के परिजन भी प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक की मां का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए प्राचार्य को पद से हटाया जाना जरूरी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एडीएम के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया है, जिसे 4 सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। समिति (UP Collage) के गठन के बाद एक सप्ताह बीत चुका है और अब आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था (UP Collage) पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान नीतू कात्यायन भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

