• About
  • Advertise
  • EPaper
Friday, June 26, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Amarnath यात्रियों की सेवा में फिर जुटेगी काशी, चंदनबाड़ी में लगेगा 26वां विशाल भंडारा; सैकड़ो श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

by Kajal Seth
June 26, 2026
in वाराणसी
0
amarnath
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी एक बार फिर बाबा बर्फानी (Amarnath) के भक्तों की सेवा के लिए तैयार है। श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ यात्रा मार्ग स्थित चंदनबाड़ी आधार शिविर में काशी का 26वां विशाल सेवा भंडारा लगाया जाएगा। यह भंडारा जुलाई से रक्षाबंधन तक निरंतर संचालित रहेगा, जहां देशभर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने शिवाला स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 20 जून को 10 सदस्यीय पहला सेवादार दल चंदनबाड़ी पहुंचकर टेंट और कैंप लगाने का कार्य शुरू कर चुका है। अब 28 जून को उनके नेतृत्व में 70 सदस्यीय दूसरा जत्था विवेक श्रीवास्तव के साथ बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगा।

300 से 400 बाइकों की भव्य रैली निकलेगी

सेवादारों के प्रस्थान से पहले 28 जून की सुबह 7:30 बजे लक्सा स्थित एक होटल (कौड़िया अस्पताल के सामने) से 300 से 400 बाइकों की विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली में भगवान शिव के हिम स्वरूप शिवलिंग की झांकी और डमरू दल विशेष आकर्षण होंगे। रैली लक्सा से भेलूपुर, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन, लहुराबीर होते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में डमरू दल महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा का संदेश देगा।

बनारसी स्वाद के साथ मिलेगी सेवा की मिठास

समिति की ओर से चंदनबाड़ी शिविर में श्रद्धालुओं (Amarnath) के लिए विशेष रूप से बनारसी कचौड़ी, जलेबी, ठंडाई और पान की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पूड़ी-सब्जी, दाल, चावल, पावभाजी, इडली, मसाला डोसा, दूध सहित विभिन्न प्रकार के पौष्टिक भोजन पूरे यात्रा काल में निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे।

300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था

भंडारे के साथ-साथ श्रद्धालुओं (Amarnath) की सुविधा के लिए लगभग 300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। शिविर में कंबल, जूते, मोजे, स्वेटर, शॉल, टोपी, मास्क और अन्य आवश्यक सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कठिन मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं से न डरने की अपील

दिलीप सिंह बंटी ने कहा कि हाल की घटनाओं के बावजूद अमरनाथ यात्रा (Amarnath) पूरी तरह सुरक्षित है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत की गई है और यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। जिन श्रद्धालुओं का पूर्व पंजीकरण नहीं हो पाया है, उनके लिए जम्मू, श्रीनगर और पहलगाम में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। समिति ने अब तक कई समूहों के यात्रियों का पंजीकरण कराने में भी सहयोग किया है।

गुजरात से भी पहुंचेगा सेवा दल

समिति ने बताया कि 10 जुलाई को राजकोट (गुजरात) से भी एक सेवा दल गुजराती भोजन सामग्री के साथ चंदनबाड़ी पहुंचेगा, जिससे यात्रियों को विभिन्न प्रकार के भोजन का लाभ मिल सकेगा।

Amarnath: सेवा और श्रद्धा का 26 वर्षों का सफर

समिति पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ (Amarnath) यात्रियों की निःस्वार्थ सेवा कर रही है। हर वर्ष काशी से बड़ी संख्या में सेवादार चंदनबाड़ी पहुंचकर यात्रियों की भोजन, आवास और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं। समिति ने काशीवासियों और शिवभक्तों से अपील की है कि 28 जून की सुबह बाइक रैली में शामिल होकर सेवादारों का उत्साहवर्धन करें और बाबा बर्फानी की सेवा यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

also read

इस सेवा अभियान को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और अनेक समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे काशी की सेवा परंपरा एक बार फिर अमरनाथ यात्रा में अपनी अमिट छाप छोड़ने जा रही है।

Related Posts:

  • Jammu Kashmir Election: योगी बोले – POK हो सकता है…
  • Amarnath Yatra : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए…
  • Varanasi: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए काशी से पहला…
  • Varanasi: बाबा बर्फानी के भक्तों को मिलेगा बनारसी…
  • URI Encounter: उरी में सुरक्षा बलों और आंतकियों के…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
Previous Post

Sonbhadra: हिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Amarnath यात्रियों की सेवा में फिर जुटेगी काशी, चंदनबाड़ी में लगेगा 26वां विशाल भंडारा; सैकड़ो श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
  • Sonbhadra: हिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • अब BJP के काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले, देखें पूरी लिस्ट
  • Sonbhadra: गुरमुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े वाहन में घुसी डीजे मैजिक, दो युवकों की मौत, तीन घायल
  • 17 वैश्विक शहरों से जुड़ा वाराणसी, भारत की पहली ‘हब एंड स्पोक’ आधारित विमान सेवा “Easy Connect” का शुभारंभ
  • Sonbhadra: सांकेतिक बोर्ड से टकराई बाइक, तारा चंडी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल
  • Varanasi: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, नई परंपरा और नए रूट पर रोक, पुलिस कमिश्नर-डीएम ने किया संयुक्त निरीक्षण
  • Mau: पुलिस मुठभेड़ में तेल चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, एक घायल, ट्रक चालक को गोली मारने की घटना का खुलासा
  • 35 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सील, 20 को नोटिस, Varanasi में वीडीए का बड़ा अभियान
  • Sonbhadra: सोन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश जारी, मंत्री संजीव गोंड ने परिजनों को बंधाया ढांढस

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Amarnath यात्रियों की सेवा में फिर जुटेगी काशी, चंदनबाड़ी में लगेगा 26वां विशाल भंडारा; सैकड़ो श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
  • Sonbhadra: हिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • अब BJP के काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले, देखें पूरी लिस्ट
  • Sonbhadra: गुरमुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े वाहन में घुसी डीजे मैजिक, दो युवकों की मौत, तीन घायल
  • 17 वैश्विक शहरों से जुड़ा वाराणसी, भारत की पहली ‘हब एंड स्पोक’ आधारित विमान सेवा “Easy Connect” का शुभारंभ
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव