लखनऊ । विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते शनिवार को भी विधुत व्यवस्था एक बार फिर से चरमरा गई सरकार का दावा फेल नजर आया सुबह से ही निगोहां सबस्टेशन के सभी फीडरों से विधुत आपूर्ति ठप हो गई। नाराज उपभोक्ताओं ने निगोहा विधुत सबस्टेशन पर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने लेसा के कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी लेकिन कोई नतीजा नही निकला निगोहा पावर पर पुलिस कर्मी कैद में है। ज्ञात हो कि विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते शुक्रवार की सुबह से देर रात लगभग 16 घण्टे तक विधुत संकट झेलना पड़ा था।इसके बाद देर रात लेसा के चीफ ने अतिरिक्त कर्मचारियों के मदद से विधुत आपूर्ति बहाल कराई थी तो शनिवार सुबह लगभग 6 बजे एक बार फिर से निगोहा विधुत सबस्टेशन के सभी फीडर ठप हो गए जिसके कारण लगभग 50 हजार आबादी को दिनभर से लेकर देर रात तक बिना बिजली के रहना पड़ा। उपभोक्ताओं के सामने सबसे बड़ी दिक्कत पानी को लेकर हुई जलनिगम से पानी की आपूर्ति भी नही हुई जिसके चलते पानी के लिए दिनभर संकट बना रहा, वहीं बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों में भी देखने को मिला तो सामान्य लोगो को मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कते हुई, लोग दिनभर निगोहां पावर हाउस के चक्कर लगाते रहे।उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिशासी अभियंता मोहनलालगंज सहित एसडीओ अवर अभियंता तक के सीयूजी नंबर भी दिनभर बन्द रहे। फिलहाल विद्युत कर्मियों की हड़ताल की वजह से निगोहां सबस्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों में खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
sudha jaiswal

