लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी नेता एवं विचारक डॉ राममनोहर लोहिया की 113वीं जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि देश में खुशहाली समाजवादी रास्ते से ही आएगी। देश और समाज की समस्याओं का समाधान समाजवादी रास्ते से ही हो सकता है।डॉ राममनोहर लोहिया ने गैर-बराबरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी,लोगों को जागरूक किया। अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग डॉ राममनोहर लोहिया की याद कर रहे हैं। उनके साथ हम भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरू को भी याद करते हैं जिनका आज शहीद दिवस भी है। डॉ राममनोहर लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी लोग एक तरफ जहां पूंजीवादी व्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहते हैं,वहीं समाज में गरीब-अमीर के बीच खाई बढ़ रही हैं।ऐसे में समाजवादी आंदोलन की सबसे ज्यादा जरूरत है। डॉ राममनोहर लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। समाजवादी व्यवस्था,सम्पन्नता और बराबरी के रास्ते पर ले जाती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू प्रेम की भाषा है। उर्दू भाईचारे की भाषा है। उर्दू भारतीय भाषा है।उर्दू ने गंगा जमुनी तहजीब और मिली जुली संस्कृति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज में नफरत का जह़र फैलाया है। लोगों को खास कर मुसलमान भाइयों को अपमानित किया है। भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा उर्दू की बात 2024 में वोट लेने के लिए कर रही है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर 17 बजट प्रस्तुत किये है,जनता आज भी महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। आलू,गेहूं,सरसों किसान आज बर्बाद हो गया है।भाजपा ने इनकी कोई मदद नहीं की है। भाजपा सरकार ने गन्ना की कीमत नहीं बढ़ाई। गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं किया है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा आरक्षण को खत्म कर रही है। भाजपा सरकार निजीकरण कर सरकारी नौकरियां समाप्त कर रही है।
डॉ राममनोहर लोहिया की जंयती के अवसर पर नरेश उत्तम पटेल, अवधेश प्रसाद, स्वामी प्रसाद मौर्य,आरके चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, रविदास मेहरोत्रा,राजेन्द्र यादव,अरविन्द कुमार सिंह,डॉ राजपाल कश्यप,अनुराग यादव,सीएल वर्मा,जयसिंह जयंत,राजबाला रावत,अम्ब्रीश सिंह पुष्कर,विजयश्री,सोनू कन्नौजिया,टीबी सिंह,राशिद अली,शब्बीर अहमद खान,नजमी खाँ,आसिफ इस्तियाक,वीर बहादुर सिंह,रविभूषण राजन,विदेश पाल सिंह,नवीन धवन बंटी,देवेन्द्र सिंह जीतू,अजय त्रिपाठी मुन्ना,इंसराम अली,इब्राहिम मंसूरी,कमरखान,रूप नारायण यादव,फिरोज खान,अशोक यादव,मोनू कनौजिया,विनीत शुक्ला बीनू,रामबाबू रस्तोगी,चौधरी मुलतान सिंह यादव,शायन अख्तर अल्वी,पप्पू यादव,खलनायक यादव आदि सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
sudha jaiswal