दस महीनों से पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को रिहा हो गए। वे रोड-रेज मामले में पिछले 10 महीनों से सजा काट रहे थे। जेल से रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्रांति का नाम राहुल गाँधी है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है, एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है, ‘राहुल गांधी’। वे सरकार को हिला देंगे।’ पटियाला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद सिद्धू ने कहा कि अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लेन की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश होगी, तो कमजोर हो जाएंगे।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘संविधान को मैं अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाह हो रहा है। जो संस्थाएं संविधान की ताकत थी, वही आज गुलाम बन गई हैं। मैं घबराता नहीं हूं। मैं मौत से डरता नहीं हूं क्योंकि जो मैं करता हूं, वो पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं।’

