- ग्राम प्रधान चौबेपुर सहित सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- शादी समारोह से लौट रहे नाबालिग को 7 युवकों ने बुधवार की रात लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारपीट कर किया था घायल
रवि प्रकाश सिंह
वाराणसी। स्थानीय कस्बे में बुधवार की रात एक लॉन से शादी समारोह से भोजन कर लौट रहे बहादुरपुर गांव के 15 वर्षीय किशोर अमित खैरवार पुत्र गोपाल खैरवार अपने दो साथियों अनिल यादव व समीर खैरवार के साथ भोजन कर लौट रहा था तभी सात युवकों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिसमें उसके दो साथी जान बचाकर भाग निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने किशोर को बीएचयू ट्रामा सेंटर इलाज के लिए पहुंचाया। जहां सिर में गंभीर चोटें आने के कारण वह बेहोशी की हालत में था। शुक्रवार की शाम नाबालिग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। शनिवार की सुबह नाबालिक की मां रज्जो देवी की तहरीर पर सात युवकों के खिलाफ अभियोग धारा 552/2022/147,148,323,308, जो कि पहले से पंजीकृत था तहकीकात के तहत धारा 302/50 6व 3 (2)5 एससी/एसटी को प्रार्थना पत्र के अनुसार समायोजित करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त जो निम्नलिखित है।

शिवेन्द्र जायसवाल उर्फ सन्नी पुत्र- राजेश जायसवाल, अंश जायसवाल पुत्र- अनमोल जायसवाल, गोलू पुत्र- संजय ठठेरा, रवि सोनकर पुत्र- पप्पू सोनकर, लवकुश सोनकर पुत्र- दूधनाथ सोनकर, राघवेन्द्र जायसवाल (ग्राम प्रधान चौबेपुर) पुत्र- राजेश जायसवाल, आशुतोष गुप्ता पुत्र- अजय गुप्ता उर्फ भानू उक्त सभी अभियुक्त निवासी- चौबेपुर को भारतीय दण्ड संहिता के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आपको बताते चलें कि मृतक अमित खैरवार के साथ आये हुए दोनों साथी जान बचाकर भाग गये थे। मृतक की मां रज्जो देवी के अनुसार घर से निमंत्रण में जाने के लिए घर से बुलाकर ले गए दोनों साथियों ने घटना की जानकारी फोन पर मृतक की मां रज्जो देवी को दी थी। जिसके आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई। पुलिस द्वारा पूछ ताछ करने पर उक्त अभियुक्तों की पहचान की गई। युवा भाजपा नेता आशीष चौबे उर्फ गोल्डन के नेतृत्व में मृतक किशोर के परिवार सहित क्षेत्रीय नागरिकों के द्वारा थाना का घेराव किया गया। जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई।
चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया की पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही अन्य हमलावर पुलिस के गिरफ्त मे होंगे।