लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए सपनों की परीक्षा यूपीपीएससी का परिणाम शनिवार 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया। जिसमें लड़कियों ने फिर से बाजी मारी और टॉप 10 में 8 लड़कियों ने सफलता हासिल की। पुरनिया स्थित आकार आई.ए.एस. कोचिंग संस्थान भी इन युवाओं के सपनों को पूरा किया। इस बार के यूपीपीएससी 2022 परीक्षा में 45 से ज्यादा परीक्षार्थी आकार आई.ए.एस. संस्थान से चयनित हुए जिसमें आकार आई.ए.एस. की प्रतिक्षा पाण्डेय ने सेकेण्ड रैंक हासिल कर एसडीएम के पद पर चयनित हुई। इसके साथ ही सल्तनत परवीन छठी रैंक (एसडीएम), ज्योति चौरसिया 21वीं रैंक (एसडीएम), कीर्तिका सिंह (डीएसपी), अमित यादव कौस्तुब त्रिपाठी (डीएसपी), परमेश्वर प्रसाद (डीएसपी), विशाल गुप्ता (डीएसपी), रिशिका सिंह (डीएसपी), ओम राव (एक्साइज इंस्पेक्टर), तेजस्वी मिश्रा, वेद प्रकाश, अनिल सिंह, वसुंधरा त्रिपाठी समेत तकरीबन 45 से ज्यादा परीक्षार्थियों का आकार आई.ए.एस. कोचिंग संस्थान से चयन हुआ है।
आकार आई.ए.एस. कोचिंग की प्रबन्ध निदेशिका पल्लवी सिंह ने कहा कि आप सभी के परिश्रम को सफलता में परिणित होते हुए देख कर हम सभी उत्साहित हैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं। आकार आई.ए.एस. संस्थान उन सभी अभ्यर्थियों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है जिनका अनुक्रमांक अंतिम सूचि में नहीं है उन्हें अपनी क्षमता, मेधा पर संदेह करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है और ना ही निराश होने की। कभी-कभी सफलता के सफर में मोड़ आते है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि रास्ता खत्म हो गया है। लगे रहिए सफलता आपके पास चल के आयेगी।
sudha jaiswal