चंदौली। आदर्श नगर पंचायत चंदौली में राजनीतिक दलों के ओर से टिकट का बंटवारा न होने से प्रत्याशियों में मायूसी छाई हुई है। राजनीतिक दलों के पत्ते न खोलने से प्रत्याशियों का मनोबल टूटने लगा है। केवल बसपा ने विवेक गुप्ता उर्फ़ पिंकू को प्रत्याशी बनाया है। वहीँ, सपा, भाजपा और कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
इसी दौरान चंदौली से एक बड़ी खबर आ रही है। आदर्शं नगर पंचायत चंदौली के पूर्व चेयरमैन मीनाक्षी देवी के पति सुशील यादव उर्फ़ गुड्डू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया है। गुड्डू के निर्दलीय मैदान में उतरते ही राजनीतिक दलों का जातिगत समीकरण गड़बड़ाने लगा।
15 हजार से अधिक मतदाता बिगाड़ेंगे जातीय समीकरण
बात दें कि आदर्श नगर पंचायत चंदौली में लगभग 15 हजार से अधिक मतदाता हैं। जातीय समीकरण को देखते हुए यहां भाजपा का गढ़ माना जाता है। बावजूद इसके यहां के मतदाता हमेशा दल के बजाय उम्मीदवारों की कार्यशैली और उनके विज़न को देखते वोट करते हैं। ऐसे में इसबार का चुनाव काफी रोमांचक होने की सम्भावना दिखाई पड़ रही है।
गुड्डू यादव के निर्दलीय पर्चा भरने से अन्य दलों में खलबली मच गई है। गुड्डू यादव की व्यापारियों में अच्छी पकड़ है। जिसके बाद गुड्डू के चुनावी मैदान में उतरने के चर्चे चारों ओर हैं।
चंदौली में कांटे की टक्कर
आदर्श नगर पंचायत चंदौली के चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है। बीजेपी से टिकट के लिए अभी तक आधा दर्जन से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इन आवेदन में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार ज्यादा हैं। इसके अलावा सपा से भी टिकट के दावेदार कम नहीं हैं। सपा से भी तिक्त के लिए कई बड़े चेहरे सामने हैं। आदर्श नगर पंचायत चंदौली से पूर्व चेयरमैन सुदर्शन सिंह भी निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में यहां पर यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सीट की पार्टी अथवा किस उम्मीदवार के खाते में जाती है।