Accident news: चौबेपुर क्षेत्र के संदहा ओवरब्रिज के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसरा भाई गंभीर रूप से घायल (Accident news) हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम छा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सनी उर्फ अनिल (28 वर्ष) पुत्र रमेश, निवासी सूतबलपुर मुर्दहा शिवपुर, का रहने वाला था। वह अपने मौसी के लड़के ठल्लू उर्फ गोलू के साथ अपने भाई और बहन की शादी का कार्ड बांटने गौरा कला के नेवादा जा रहा था।
Accident news: मौके पर हुई मौत
इसी दौरान संदहा ओवरब्रिज के पास रिंग रोड पर चढ़ते समय उनकी बाइक बंद पड़ी लेन में बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सनी उर्फ अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल (Accident news) हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था और महिंद्रा एजेंसी में मैकेनिक का काम करता था। उसके भाई की शादी 5 मई और बहन की शादी 4 मई को तय थी, जिनकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।
इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी कंचन, 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक, 4 वर्षीय पुत्री आस्था और 1 वर्षीय पुत्री खुशी को छोड़ गया है।
मां राजमनी और पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अनुराग तिवारी ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

