Bihar से एक नई खबर सामने आ रही है. बिहार का सबसे बड़ा पुल गंडक नदी के ऊपर बनाया जायेगा। जो बिहार के बेतिया से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर तक फैला होगा। केंद्र सरकार ने वित्तीय मजूरी दे दिया है। इस मंजूरी के साथ ही इसका टेंडर जारी करने का रास्ता भी साफ़ हो गया है। अब इसे फाइनल मंजूरी के लिए केन्द्रीय कैबिनेट के पास भेज गया है। इस पुल को बनाने के लिए कई वर्षों पहले ही अपील किया गया था।
Bihar: पुल की लम्बाई12.036 होगी
बेतवा से गोरखपुर तक जाने वाले इस पुल से नेपाल बॉर्डर तक जाना आसन हो जायेगा। इसकी लम्बाई करीब 12.036 किलोमीटर होगी। परियोजना में 29 किमी का सड़क निर्माण भी शामिल है, जिससे दोनों राज्यों के बिच की यात्रा लगभग 35 कम और सुगम हो जाएगी. जिससे यात्रियों, व्यापारियों, कृषि, और पर्यटन क्षेत्र को भी काफी फायदा होगा।

केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 1976.77 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी दी है। यह (Bihar) पुल हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत बनाया जायेगा। पुल बनने के बाद 15 साल तक एजेंसी इसे इसकी देखभाल करेगी। लगत वसूल होने के बाद कंपनी इसे सरकार को सौंप देगी।

4 साल में होगा तैयार
परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब निर्माण के लिए केवल तकनीकी और औपचारिक प्रक्रियाएं बची हैं। राज्य पुल (Bihar) निर्माण निगम के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को किया जायेगा। इसे बनने में लगभग 4 साल लगेगा।

