Varanasi के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश के संरक्षण में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के पंचायत प्रमुख शामिल थे। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का हैं।

जी राम जी योजना के बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी बनाते वक्त जब संसद में इसका प्रस्ताव (Varanasi) रखा गया तो उस समय विपक्ष ने इसका विरोध किया। लेकिन जब उन्होंने (Varanasi) इसके पीछे के उद्देश्यों को जाना तो केवल सांकेतिक विरोध किया। ग्रामीणों के हालात को बदलने के लिए पुरानी नरेगा योजना में पैसे का अनुचित बंटवारा होता था। वर्तमान योजना में ग्रामों के बुनियादी विकास समेत विकसित पंचायत पर काम किया गया है।
करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से लाया गया ऊपर
वहीं इसके साथ ही अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते कहा कि प्रधानमंत्री 13 वर्ष मुख्यमंत्री और 12 वर्ष प्रधानमंत्री हैं और उनका ध्यान 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का हैं। आगे केशव कहते है कि प्रधानमंत्री ने अपने प्रयासों से 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर लाया है।

इस सरकार में सबसे ज्यादा हुए काम
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार बिना लक्ष्य के विजन के काम करती थी। उन्होंने कहा कि जितने पीएम आवास वर्तमान सरकार में बने उतने उससे पहले कभी नहीं बने थे। अन्न और आयुष्मान योजना की तारीफ करते हुए वह कहते हैं कि आज की भूखा नहीं सोता और इलाज़ के आभाव से किसी को अपनी जान नहीं खोनी पड़ती।
स्वर्णिम रथ पर निकले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव, ‘हर-हर महादेव’ से गूंज उठी पूरी नगरी
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करने जा रही है। ये महिला शसक्तीकरण की ओर सरकार की एक पहल है।
Varanasi: गावों के विकास का रोडमैप करें विकसित
उत्तर प्रदेश के गांवों के विकास को लेकर उनका कहना रहा कि 30 लाख से ग्रामों में समूह की फैक्ट्री बनाने का भी कार्य होगा। प्रशासनिक मद छह प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत किया गया है। पंचायत प्रमुखों (Varanasi) से उन्होंने कहा कि गांवों के विकास का रोडमैप वे लोग विकसित करें। गांवों का सर्वांगीण विकास हो जिससे लोग गांव से पलायन ना कर सकें और उन्हें सभी सुविधाएँ मिले।



