उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरूवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद Atiq Ahmed के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की जान चली गई। हादसे में उनके साथ सफर कर रहे एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, आबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। रास्ते में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Atiq Ahmed के बेटे आबान की हादसे में मौत
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
पुलिस ने मृतकों में आबान अहमद की पहचान की है। दूसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे में मोहम्मद जैद, उमर और एक अन्य साथी घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का बेटा अली अहमद उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी है। उसे 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। जेल प्रशासन ने उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद किए थे, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उसे हाई सिक्योरिटी के बीच झांसी भेजा गया।
लालपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों से मारपीट और तोड़फोड़, बाहरी युवकों ने किया हमला
झांसी जेल पहुंचने के दौरान अली अहमद (Atiq Ahmed का बेटा) ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। तब से वह झांसी जेल में ही बंद है।

