• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Sunday, September 20, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राजनीति

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत का सबसे बड़ा राज? क्या Gen-Z वोटरों ने बदल दिया चुनाव का गणित

by Kajal Seth
August 4, 2026
in राजनीति
0
bankipur gen-z
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना की हाई प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर बिहार की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है और अब यह कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या Gen-Z वोटरों ने चुनाव का गणित सचमुच बदल कर रख दिया है। दरअसल, भाजपा के लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले इस गढ़ में आए इस नतीजे ने सिर्फ एक सीट का समीकरण नहीं बदला, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि क्या बड़ी संख्या में मौजूद युवा और Gen-Z वोटरों ने चुनावी तस्वीर बदल दी है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की 32 राउंड की मतगणना के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। नीरज कुमार को कुल 44,827 वोट प्राप्त हुए। इस जीत ने बिहार की राजनीति में नए राजनीतिक संकेतों पर चर्चा तेज कर दी है।

3.79 लाख वोटरों में एक तिहाई युवा, यहीं बना बड़ा समीकरण

बांकीपुर पटना का प्रमुख शहरी क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी और शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3.79 लाख मतदाता हैं। इनमें करीब 1.20 लाख से 1.35 लाख मतदाता 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के हैं। यानी लगभग एक तिहाई वोटर युवा हैं। पटना जिले में जहां इस आयु वर्ग की औसत हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत है, वहीं बांकीपुर में यह अनुपात अधिक है। यही वजह है कि इस चुनाव में Gen-Z वोटरों की भूमिका सबसे ज्यादा चर्चा में रही।

इस बार बांकीपुर का चुनाव केवल विकास कार्यों और राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले तक सीमित नहीं रहा। छात्र आंदोलनों, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों ने चुनावी बहस का केंद्र बदल दिया। NEET पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों का आंदोलन तेज हुआ। दिल्ली के जंतर-मंतर के साथ पटना में भी प्रदर्शन (Gen-Z) हुए।

पुलिस कार्रवाई और छात्रों की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बनी। पुलिस कार्रवाई का सामना करने वाले कई छात्रों ने प्रशांत किशोर से मुलाकात भी की थी। इसी दौरान प्रशांत किशोर लगातार बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं (Gen-Z) में पारदर्शिता की मांग को प्रमुखता से उठाते रहे, जिसका राजनीतिक लाभ उन्हें मिलता दिखाई दिया।

भाजपा के मजबूत गढ़ में कैसे बदला चुनावी इतिहास

बांकीपुर लंबे समय से भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। वर्ष 2006 में नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनके बेटे नितिन नवीन पहली बार विधायक बने थे। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद पटना पश्चिम विधानसभा का नाम बदलकर बांकीपुर कर दिया गया। इसके बाद नितिन नवीन ने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की।

2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां करीब 63 प्रतिशत वोट मिले थे। बाद में नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और राज्यसभा चले गए, जिससे यह सीट खाली हुई। इसी कारण यह उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया। पार्टी ने अपने मजबूत संगठन, विकास कार्यों और पारंपरिक वोट बैंक पर भरोसा किया। व्यापारी वर्ग, मध्यम वर्ग और लंबे समय से भाजपा समर्थक मतदाता यहां उसकी प्रमुख ताकत माने जाते रहे हैं।

यह पहली बार था जब प्रशांत किशोर स्वयं चुनावी मैदान में उतरे और सीधे भाजपा के मजबूत गढ़ को चुनौती दी। 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। ऐसे में बांकीपुर की जीत उनके लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उन्होंने पूरे अभियान में युवाओं, रोजगार, शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। इस जीत को उनकी पार्टी युवाओं के समर्थन और बदलाव की राजनीति (Gen-Z) के संकेत के रूप में प्रस्तुत कर सकती है, जिससे बिहार में जनसुराज की राजनीतिक मौजूदगी मजबूत होने की संभावना मानी जा रही है।

क्या सचमुच Gen-Z वोटरों ने बदल दी तस्वीर?

हालांकि केवल छात्र आंदोलन या सोशल मीडिया पर Gen-Z की सक्रियता हमेशा वोट में बदल जाए, ऐसा जरूरी नहीं होता। बिहार के चुनावी इतिहास में कई बार ऐसा देखा गया है कि सड़कों पर दिखाई देने वाला आक्रोश मतदान केंद्र तक पूरी तरह नहीं पहुंचता। बांकीपुर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत भी इस बहस को महत्वपूर्ण बनाता है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार इस उपचुनाव में 34.3 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां 41.39 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कम मतदान का अर्थ यह भी माना जाता है कि सक्रिय और प्रतिबद्ध मतदाताओं का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है। Gen-Z मतदाताओं को पारंपरिक वोट बैंक की तरह किसी एक दल से स्थायी रूप से जुड़ा हुआ नहीं माना जाता। यह वर्ग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है, मुद्दों पर खुलकर राय रखता है और चुनाव के अंतिम चरण तक अपना रुख बदलने की क्षमता भी रखता है।

बांकीपुर के नतीजे से बिहार की राजनीति को क्या संदेश मिला

बांकीपुर के परिणाम ने यह संकेत जरूर दिया है कि छात्र आंदोलन, शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दे अब चुनावी राजनीति में असर डालने की क्षमता रखते हैं। भाजपा के लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत को नई राजनीतिक ताकत के उभरने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

हालांकि केवल एक विधानसभा सीट के नतीजे के आधार पर पूरे बिहार या देश के युवाओं की राजनीतिक दिशा तय नहीं की जा सकती। फिर भी यह स्पष्ट है कि बड़ी युवा आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में Gen-Z मतदाता अब चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे में आने वाले चुनावों में सभी राजनीतिक दलों का ध्यान युवाओं से जुड़े मुद्दों और उनकी अपेक्षाओं पर पहले से अधिक केंद्रित रहने की संभावना है।

Previous Post

Varanasi: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल, चार किलो चांदी और नकदी बरामद

Next Post

Varanasi: महामना कैंसर केंद्र के चौथी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
varanasi

Varanasi: महामना कैंसर केंद्र के चौथी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, उपाध्यक्ष पद छोड़कर सभी सीटों पर किया कब्जा
  • 7 अक्टूबर को Kashi में अमित शाह करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक, सीएम भी रहेंगे मौजूद
  • BHU में चीफ प्रॉक्टर और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में बहस, सात दिन में कार्रवाई की मांग
  • Varanasi: ढोल-ताशों की गूंज के बीच निकली लालबाग के राजा की शोभायात्रा, दो किमी तक दिखी मराठी लोकआभा, पांच घंटे में पूरी हुई विसर्जन यात्रा
  • क्या है Donald Trump के नए बिल 100% टैरिफ का प्रावधान, भारत पर कितना पड़ेगा असर?

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव