Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के पुष्कर तालाब स्थित एक रेस्टोरेंट में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मलदहिया स्थित लाजपत नगर निवासी गीतांशी मल्होत्रा ने भेलूपुर थाने (Varanasi) में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पुष्कर तालाब क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में अर्जन पटेल ने उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
Varanasi: न्याय की मांग को लेकर युवती पहुंची थाने
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर अर्जन पटेल के घर पहुंची तो वहां उसके माता-पिता ने भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी भयभीत हो गई और न्याय की मांग को लेकर पुलिस की शरण में पहुंची।
युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस (Varanasi) ने अर्जन पटेल समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।
भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना (Varanasi) के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

