Lebanon: अमेरिका इजराइल हमलों के बाद अब दक्षिण लेबनान में भी इसराइल की सैन्य कारवाई एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। लेबनान पर इजराइल का हमला तेज हो गया है। ऐसे में इस बीच खबर सामने आ रही है कि इसराइली सेना ने टायर जिले के जिबकिन कस्बों पर हवाई हमला किया है। साथ ही अल मंसूरी और माडल जौन के आस पास इलाकों में तोपों से गोली बारी की गई और कुछ घरों को उड़ा दिया गया है।
Lebanon मजदल जौन में भारी तोपबारी
आपको बता दें कि सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजरायली बलों ने ‘अल-मंसूरी’ और ‘मजदल जौन’ की नगरपालिकाओं के साथ-साथ पास की घाटियों पर तोपों से भारी गोलाबारी की हैं। साथ ही (Lebanon) अल-मंसूरी इलाके में तोपों के हमले इतने तेज थे कि कई रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गए।

हमले में 2 लोग घायल
वहीं इससे पहले भी इजरायली सेना ने इन दोनों कस्बों पर तोपों से गोले बरसाए थे। और लेबनानी (Lebanon) सीमा के पास इजरायली बलों की बढ़त देखने को मिली थी, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए थे। हालांकि लगातार हो रहे इन हमलों से यह साफ है कि दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती इलाकों में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।

ये भी पढ़े : BHU डॉ। टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ। ओम शंकर
यूरोपीय संघ और देशों ने दी राय
बताते चलें यूरोपीय संघ ने गाजा में इजराइली सेना की कार्रवाई के तरीकों की आलोचना की है, उसने इसराइल के अपनी रक्षा करने के अधिकार का समर्थन भी किया है। EU ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइल द्वारा अवैध बस्तियां बसाने के कदम की भी निंदा की है।
वहीं, इस मुद्दे पर यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के बीच अलग-अलग राय भी शामिल है। इनमें से कुछ देश इजराइल के कड़े आलोचक हैं, तो कुछ उसके साथ बहुत नजदीकी संबंध वाले हैं।
