Varanasi: जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया स्थित बघवा नाला के पास सोमवार को वरुणा नदी में करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, (Varanasi) सोमवार 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि सरैया क्षेत्र में बघवा नाला के पास वरुणा नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जैतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया।
Varanasi नदी में बहकर आने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया देखने से आशंका है कि शव वरुणा नदी में बहकर यहां पहुंचा है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
आसपास के लोगों से कराई जा रही पहचान
पुलिस ने आसपास के (Varanasi) क्षेत्रों के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक के पास से ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे तत्काल उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
मौके पर (Varanasi) पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़े : वाराणसी: सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम

