• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, September 22, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Sawan के प्रथम सोमवार पर काशी हुई बम-बम, 3 किमी लंबी कतारें, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा सैलाब

by Kajal Seth
August 3, 2026
in वाराणसी
0
sawan
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sawan की पहली सोमवारी पर धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी पूरी तरह शिवमय हो गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में आधी रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते मंदिर के बाहर करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए शिवभक्तों ने गंगा स्नान के बाद निर्धारित मार्गों से विश्वनाथ धाम (Sawan) पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। कई श्रद्धालु रविवार शाम से ही बैरिकेडिंग के भीतर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ पूरी रात कतार में खड़े रहे ताकि सोमवार की भोर में सबसे पहले बाबा का जलाभिषेक कर सकें।

मंदिर प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों (Sawan) पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों के इस अभिनंदन का श्रद्धालुओं ने भी हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया।

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूरा धाम भक्ति और उत्साह के वातावरण से सराबोर नजर आया। घंटों इंतजार के बावजूद श्रद्धालुओं (Sawan) के चेहरे पर बाबा के दर्शन की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी।

Sawan: भीड़ के बावजूद दर्शन प्रक्रिया व्यवस्थित

मंदिर में मंगला आरती के बाद प्रातः चार बजे से जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। इसके साथ ही श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन लगातार जारी रहा। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रवेश और निकास मार्गों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की थीं, जिससे भीड़ के बावजूद दर्शन प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से चलती रही।

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जबकि सादे कपड़ों (Sawan) में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को “सर” और “मैडम” कहकर संबोधित करेंगे तथा उनकी हर संभव सहायता करेंगे। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में रूट डायवर्जन लागू

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवाएं, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई। शहर (Sawan) में रूट डायवर्जन लागू किया गया, जबकि बाहरी क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन का अनुमान है कि पूरे सावन माह में करीब एक करोड़ श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच सकते हैं।

विश्वनाथ धाम (Sawan) के अलावा जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मार्कंडेय महादेव, महामृत्युंजय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, त्रिलोचन महादेव, गौरी केदारेश्वर और अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।

गंगा में उफान, नावों पर रोक… फिर भी बिना लाइफ जैकेट निरहुआ की शूटिंग!

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए कांवड़ियों ने गंगा और गंगा-गोमती संगम में स्नान करने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के चितरंजन पार्क, लक्सा, मंडुवाडीह, मैदागिन और अन्य स्थानों पर बने कांवड़िया शिविर शिवभक्तों से भर गए। पूरी रात भजन-कीर्तन, हर-हर महादेव और बम-बम भोले (Sawan) के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरी काशी शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

Previous Post

Varanasi: गंगा में उफान, नावों पर रोक… फिर भी बिना लाइफ जैकेट निरहुआ की शूटिंग! नियमों पर उठे बड़े सवाल

Next Post

Brijbhushan Singh को कोर्ट से मिली राहत, कहा- ‘होइहि वही जो राम रचि राखा’, यौन शोषण का है मामला

Next Post
Brijbhushan Singh

Brijbhushan Singh को कोर्ट से मिली राहत, कहा- ‘होइहि वही जो राम रचि राखा’, यौन शोषण का है मामला

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Lebanon पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
  • BHU डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ. ओम शंकर ने चश्मदीद के बयान का वीडियो किया साझा, निष्पक्ष जांच की मांग
  • Mau बसपा ने 2027 का बिगुल फूंका, घोसी से अजय जायसवाल पर दांव, तीन विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित
  • Varanasi: नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस, बघवा नाला के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, उपाध्यक्ष पद छोड़कर सभी सीटों पर किया कब्जा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Lebanon पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
  • BHU डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ. ओम शंकर ने चश्मदीद के बयान का वीडियो किया साझा, निष्पक्ष जांच की मांग
  • Mau बसपा ने 2027 का बिगुल फूंका, घोसी से अजय जायसवाल पर दांव, तीन विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित
  • Varanasi: नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस, बघवा नाला के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव