Varanasi के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग अभियान के दौरान दो यात्रियों के पास से करोड़ों रुपये की सोने और डायमंड की ज्वेलरी बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 95लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों यात्रियों से पूछताछ के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी के अनुसार, सावन माह के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन (Varanasi) पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 के बीच दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर उनके सामान की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में सोने और डायमंड के आभूषण बरामद हुए।

Varanasi: डायमंड की घड़ी से लेकर मिली सोने की अंगूठियां
तलाशी के दौरान युवकों के पास से डायमंड जड़ी घड़ी, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां और अन्य कीमती आभूषण मिले। शुरुआती आकलन में इनकी कुल कीमत लगभग 1.95 करोड़ रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद जीआरपी ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी।

गुजरात के रहने वाले हैं दोनों युवक
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों युवक गुजरात के निवासी हैं। हालांकि, वे इतनी बड़ी मात्रा में कीमती ज्वेलरी लेकर कहां से आए थे और इसे कहां ले जा रहे थे, इसकी जांच (Varanasi) की जा रही है। फिलहाल दोनों से दस्तावेजों और आभूषणों के स्वामित्व को लेकर पूछताछ जारी है।
ज्ञानवापी में पूजा-पाठ की माँग को लेकर सड़कों पर उतरी शिवसेना
जीआरपी कैंट रेलवे स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक रजोला नागर ने बताया कि सावन के दौरान स्टेशन पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। उनके सामान की जांच में बड़ी मात्रा में सोने और हीरे के आभूषण बरामद होने पर नियमानुसार आयकर विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों को जीआरपी थाने लाया गया, जहां आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी (Varanasi) हुई है।
