नेशनल टेस्ट एजेंसी ने 21 जून को हुए NEET के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने अपना दमखम दिखाया और बाजी मार ले गए। बता दें कि देश में इस साल सबसे चर्चा का मुद्दा जो बना रहा, वह NEET-UG 2026 की परीक्षा का लीक होना। तमाम विरोधों और आक्रोश के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि NEET का री-एग्जाम कराया गया। नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने दुबारा परीक्षा को सम्पन्न कराने की घोषणा की और यह परीक्षा बीते 21 जून को सकुशल सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कराया गया।
बात अगर आंकड़ों की करें तो इस बार देश और विदेश से कुल मिलाकर 20 लाख बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 11।21 लाख छात्रों ने मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए क्वालीफाई हुए।
पंजाब-हरियाणा के साथ वाराणसी के अभ्यर्थी ने किया टॉप
NEET-UG 2026 के रिजल्ट के साथ ही NTA ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के अंशुल बंसल ने देश भर में टॉप किया हैं। दोनों ही छात्रों के 720 में से 715 अंक हासिल किए जिसके चलते दोनों को ही रैंक 1 मिली है। वहीं पुरे उत्तरप्रदेश में वाराणसी के आर्यन दुबे ने अपनी मेहनत और लगन से शहर का नाम रौशन किया है। आर्यन दुबे ने कुल 710 अंक हासिल करके देश में 7वीं पोजीशन आए हैं।
पहली बार हुआ NEET का री-एग्जाम
बता दें कि NEET-UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई को कराई गई थी लेकिन बाद में पेपर लीक के आरोपों की वजह से इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद तमाम विरोध और आक्रोश को देखते हुए सरकार ने पुनः इस परीक्षा को कराने का फैसला लिया और ऐसा पहली बार हुआ है कि NEET की परीक्षा दुबारा कराई गई। 21 जून को NTA ने RE-NEET की परीक्षा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच समपन्न हुई और 25 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी किया गया। इसके बाद अब 16 जुलाई को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।
इस बार NEET-UG 2026 की परीक्षा 13 अलग भाषाओं में कराई गई थी। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है।



