• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

काशी में बोले PM मोदी, काशीवासियों को डबल बधाई, अब मैं काशी का हो गया

by Abhishek Seth
June 18, 2024
in देश-विदेश
1
काशी

PM attends Kisan Samman Sammelan at Varanasi, in Uttar Pradesh on June 18, 2024.

0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब स्थित मेंहदीगंज में मंगलवार को आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भोजपुरी में कहा कि ‘चुनाव के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हईं। काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम’। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से काशीवासियों के असीम प्यार से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। जैसे मुझे गोद ले लिया है। अब तो मैं यहीं का हो गया।

किसान सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद आप सभी यहां बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं। आपकी तपस्या देखकर सूर्य की ठंडक बरसने लगी है। मैं आप सबका आभारी हूं। मैं आपका ऋणी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में 18वीं लोकसभा के लिए हुआ यह चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के सामर्थ्य को, भारत के लोकतंत्र की व्यापकता को, भारत के लोकतंत्र की जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे समर्थ के साथ प्रस्तुत करता है। इस चुनाव में देश के 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। पूरी दुनिया में इससे बड़ा चुनाव कहीं और नहीं होता है, जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग में हिस्सा लेते।

PM releases 17th instalment of the PM Kisan Samman Nidhi Yojana at Varanasi, in Uttar Pradesh on June 18, 2024.

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में मैं जी 7 की बैठक में शामिल होने इटली गया था। जी 7 के सारे मतदाताओं को मिला दें, तो भी भारत के वोटर की संख्या उनसे डेढ़ गुना ज्यादा है। यूरोप के तमाम देशों को जोड़ दें, यूरोपीय यूनियन के सारे मतदाताओं को जोड़ दें तो भी भारत के वोटर की संख्या उनसे ढाई गुना ज्यादा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया है। यह एक देश में महिला वोटर की संख्या के हिसाब से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह संख्या अमेरिका की समूची आबादी के आसपास है।

भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती, यही ताकत तो पूरी दुनिया को आकर्षित भी करती है। प्रभावित भी करती है। पीएम मोदी ने बनारस के हर मतदाता का भी लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह बनारस के लोगों के लिए भी गर्व की बात है, काशी के लोगों ने तो सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है। इसलिए काशीवासियों को प्रधानमंत्री ने डबल बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपका यही विश्वास लगातार आपकी सेवा के लिए और देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जब सही नीयत होती है, सेवा की भावना होती है तो ऐसे ही तेजी से किसान हित और जनहित का काम होता है।

PM grants certificates to Krishi Sakhis at Varanasi, in Uttar Pradesh on June 18, 2024.

लोगों का जनादेश वाकई अभूतपूर्व

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है, वह वाकई अभूतपूर्व है। एक नया इतिहास रचा। दुनिया के लोकतांत्रिक देश में ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करें। जनता ने यह भी करके दिखाया है। ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था, तब से भारत में किसी सरकार ने इस तरह हैट्रिक नहीं लगाई। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने यह सौभाग्य हमें, अपने सेवक मोदी को दिया।

PM attends Kisan Samman Sammelan at Varanasi, in Uttar Pradesh on June 18, 2024.

उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में जहां युवा आकांक्षा इतनी बड़ी है, जहां जनता के अपार सपने हैं, वहां लोग अगर किसी सरकार को 10 साल के काम के बाद फिर सेवा का अवसर देते हैं, तो यह बहुत बड़ी विजय है और बहुत बड़ा विश्वास है। आपका यह विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। आपका ये विश्वास मुझे लगातार आपकी सेवा के लिए देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। मैं दिन-रात ऐसे ही मेहनत करूंगा। आपके सपनों को पूरा करने के लिए, आपके संकल्पों को पूरा करने के लिए, मैं हर प्रयास करूंगा।

महिलाओं के बिना खेती की कल्पना संभव नहीं

सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनके बिना खेती की कल्पना भी नहीं संभव है। इसलिए अब खेती को नई दिशा देने में भी माता, बहनों की भूमिका को विस्तार किया जा रहा है। ये कृषि सखियां खेती के उन्नयन में महती भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने आशा कार्यकत्री के रूप में बहनों का काम देखा। डिजिटल इंडिया बनाने में बहनों की भूमिका अच्छी है। अब हम कृषि सखी के रूप में खेती को नई ताकत मिलते हुए देखेंगे।

PM grants certificates to Krishi Sakhis at Varanasi, in Uttar Pradesh on June 18, 2024.

कार्यक्रम के दौरान 30,000 सहायता समूह को कृषि सखी के रूप में प्रमाण-पत्र दिए गए। अभी 12 राज्यों में यह योजना शुरू हुई है। आने वाले समय में पूरे देश में हजारों समूह को इससे जोड़ा जाएगा। यह अभियान तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने में भी मदद करेगा। बतादें कि कृषि सखी कार्यक्रम को प्रथम चरण में 12 राज्यों गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और मेघालय में शुरू किया गया है। आज तक, 70,000 में से 34,000 से अधिक कृषि सखियों को पैरा-एक्सटेंशन वर्कर के रूप में प्रमाणित किया जा चुका है।

अनवरत जारी रहेगी काशी के विकास की यह गाथा

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में काशी के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने और सात वर्षों से राज्य सरकार ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। बनास डेयरी ने तो बनारस और आसपास के किसानों और पशुपालकों का भाग्य बदलने का काम किया है। आज ये डेयरी हर रोज करीब तीन लाख लीटर दूध जमा कर रही है। अकेले बनारस के ही 14 हजार से अधिक पशुपालक इस डेयरी से रजिस्टर्ड हो चुके हैं। अब बनास डेयरी अगले एक-डेढ़ साल में काशी के ही 16 हजार और पशुपालकों को अपने साथ जोड़ने जा रही है।

दुग्ध उत्पादकों की कमाई में पांच लाख रुपए तक की वृद्धि

पीएम मोदी ने कहा कि बनास डेयरी आने के बाद बनारस के अनेक दुग्ध उत्पादकों की कमाई में पांच लाख रुपये तक की वृद्धि हुई है। पिछले साल 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बोनस पशुपालकों के खाते में भेजा गया था। पीएम मत्स्य संपदा योजना से बनारस के सैकड़ों किसानों को लाभ हो रहा है। उन्हें अब किसान क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा मिल रही है। चंदौली में करीब 70 करोड़ की लागत से आधुनिक फिश मार्केट का विकास भी किया जा रहा है। इससे बनारस के मत्स्य पालकों को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से यहां करीब 40 हजार लोग रजिस्टर्ड हुए हैं।

बनारस के 2100 घरों में लग चुका सोलर पैनल

बनारस के 2100 से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लग चुका है। अभी तीन हजार से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है। आज काशी में देश के सबसे पहले सिटी रोपवे का काम अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर के रास्तों को जोड़ती रिंग रोड विकास का रास्ता बन गई है। फ्लाईओवर बनने से जाम से जूझने वाले बनारस के लोगों को बहुत राहत हुई है। काशी और कैंट रेलवे स्टेशन एक नए रूप में पर्यटकों और बनारसी लोगों का स्वागत कर रहे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट का नया रूप न सिर्फ यातायात बल्कि व्यापार को भी सहूलियत दे रहा है। गंगा घाट पर होता विकास, बीएचयू में बनती नई स्वास्थ्य सुविधाएं और वाराणसी में जगह-जगह विकसित होती नई व्यवस्था काशीवासियों को गौरव की अनुभूति कराती है। बाबा विश्वनाथ की कृपा से काशी के विकास की यह नई गाथा अनवरत चलती रहेगी।

वर्चुअली जुड़े ढाई करोड़ किसान

किसान सम्मेलन कार्यक्रम में देश भर के 732 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और देश भर के पांच लाख कॉमन सर्विस सेंटरों के 2.5 करोड़ से अधिक किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आॅनलाइन जुड़े रहे।

कार्यक्रम स्थल पर रही इनकी भी उपस्थिति

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, प्रवीण सिंह गौतम, मंजीत सिंह, पूजा गिरी, रवि प्रकाश जायसवाल, पंकज चौबे, संजय सोनकर, जेपी दूबे, सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, विपिन सिंह, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, देवेंद्र मौर्या, विनय मौर्या, विनिता सिंह, वंश नारायण पटेल, पवन सिंह, संजय सिंह, अरविंद प्रधान, अरविंद पांडेय, अमित पाठक, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि।

Subscribe our channel

Previous Post

प्रधानमंत्री ने वाराणसी से देश के किसानों को जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं क़िस्त, 30 हजार से अधिक कृषि सखियों को बांटा प्रमाण पत्र

Next Post

हाय रे गर्मी.. दिन के साथ रात में भी बरस रहे शोले, Heat Wave से पूर्वांचल के नौ जिलों में 64 लोगों की मौत

Next Post
Heat Wave

हाय रे गर्मी.. दिन के साथ रात में भी बरस रहे शोले, Heat Wave से पूर्वांचल के नौ जिलों में 64 लोगों की मौत

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: फिर बढ़ने लगना गंगा का जलस्तर, 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
  • Chaubepur: 72 घंटे की बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, कच्चे मकान और पेड़ गिरे,जनजीवन हुआ प्रभावित
  • BHU में अनिश्चितकालीन धरने का चौथा दिन: छात्रों ने किया सुंदरकांड पाठ, चीफ प्रॉक्टर और प्रोक्टोरियल बोर्ड को हटाने की मांग
  • Varanasi:  शुरू हुई 240 साल पुरानी विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला, क्षीर सागर में तब्दील रामबाग, उमड़ा जनसैलाब
  • ChatGPT यूजर्स की 53 तस्वीरें लीक! AI एजेंट्स की मनमानी से OpenAI पर उठे प्राइवेसी के बड़े सवाल
  • Azamgarh: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, चाचा-भतीजे की मौत
  • Varanasi: ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम के बोर्ड को लेकर विवाद, पूर्व पार्षद ने पुलिस से जांच की मांग
  • Bhadohi: 3200 करोड़ की सरकारी जमीन बचाने के लिए भीख मांगकर प्रदर्शन, तहसील परिसर में अधिवक्ता ने उठाई जांच की मांग
  • Sonbhadra: डिजिटल अरेस्ट का ऐसा खेल, दंग रह गई पुलिस, होने वाली पत्नी और सास के साथ मिलकर रची 2.36 करोड़ की ठगी की साजिश
  • Lucknow: दवाइयां और जांच हिंदी में लिखें डॉक्टर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से की अपील

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: फिर बढ़ने लगना गंगा का जलस्तर, 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
  • Chaubepur: 72 घंटे की बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, कच्चे मकान और पेड़ गिरे,जनजीवन हुआ प्रभावित
  • BHU में अनिश्चितकालीन धरने का चौथा दिन: छात्रों ने किया सुंदरकांड पाठ, चीफ प्रॉक्टर और प्रोक्टोरियल बोर्ड को हटाने की मांग
  • Varanasi:  शुरू हुई 240 साल पुरानी विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला, क्षीर सागर में तब्दील रामबाग, उमड़ा जनसैलाब
  • ChatGPT यूजर्स की 53 तस्वीरें लीक! AI एजेंट्स की मनमानी से OpenAI पर उठे प्राइवेसी के बड़े सवाल
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव