• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, September 22, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Rathyatra Mela: 15 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, रथयात्रा से होगा काशी के लक्खा मेले का शुभारंभ

by Kajal Seth
June 19, 2026
in वाराणसी, धर्म कर्म
0
rathyatra mela
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rathyatra Mela: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में लक्खा मेलों की शुरुआत इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा से होगी। ओडिशा के पुरी की तर्ज पर आयोजित होने वाला काशी का ऐतिहासिक रथयात्रा मेला इस बार 16 से 18 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 15 जुलाई को भगवान जगन्नाथ स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। तीन दिवसीय मेले के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर महास्नान (जलाभिषेक) से होगा। अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (Rathyatra Mela) में सूर्योदय से ही भगवान का विशेष जलाभिषेक प्रारंभ होगा। श्रद्धालु पूरे दिन भगवान का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। इस अनुष्ठान में श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट तथा शापुरी परिवार की विशेष सहभागिता रहेगी।

जलाभिषेक के बाद 15 दिनों तक रहेगा अनवसर काल

श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव शैलेष त्रिपाठी ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लगातार जलाभिषेक होने के कारण भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं। इसी मान्यता के तहत 30 जून से 14 जुलाई तक भगवान अनवसर (विश्राम) काल में रहेंगे और इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष दर्शन नहीं होंगे।

विश्राम काल में प्रतिदिन भगवान को औषधीय जड़ी-बूटियों एवं परवल से तैयार विशेष काढ़ा अर्पित किया जाएगा। यही औषधीय काढ़ा प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में भी वितरित किया जाएगा। 14 जुलाई को भगवान को परवल का विशेष जूस अर्पित किया जाएगा। इसके बाद उनका विशेष श्रृंगार, पूजन और आरती होगी तथा भक्तों को नवयौवन दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवयौवन दर्शन अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है।

Rathyatra Mela: 15 जुलाई को निकलेगी भव्य डोली यात्रा

15 जुलाई को प्रातःकाल भगवान का नियमित पूजन-अर्चन एवं दर्शन होगा। दोपहर तीन बजे विशेष श्रृंगार के बाद शाम चार बजे से भव्य डोली यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर खोजवां सहित दर्जनों मोहल्लों से गुजरते हुए रथयात्रा चौराहे तक पहुंचेगी। यात्रा (Rathyatra Mela) के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा भक्तों को दर्शन देंगे। पूरे मार्ग पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ भगवान का स्वागत करेंगे।

16 से 18 जुलाई तक 54 घंटे देंगे दर्शन

16 जुलाई की भोर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का विशेष श्रृंगार एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न होगा। सूर्योदय के साथ प्रातः 5:15 बजे तीनों विग्रह रथ पर विराजमान होकर भक्तों (Rathyatra Mela) को दर्शन देंगे। इसके बाद लगातार तीन दिनों तक भगवान रथारूढ़ होकर लगभग 54 घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

इस दौरान प्रतिदिन दोपहर में केवल भोग, श्रृंगार और आरती (Rathyatra Mela) के लिए लगभग एक घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद पुनः दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। प्रतिदिन रात 12 बजे शयन आरती के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। तीन दिवसीय मेले में काशी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

19 जुलाई की भोर में भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा (Rathyatra Mela) निकाली जाएगी। रथयात्रा मेला स्थल से भगवान पुनः अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। बहुड़ा यात्रा के साथ रथयात्रा महोत्सव का विधिवत समापन होगा। इसके बाद 20 जुलाई से मंदिर में भगवान के नियमित दर्शन पूर्ववत प्रारंभ हो जाएंगे।

also read

काशी की रथयात्रा (Rathyatra Mela) केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी प्रतीक है। सदियों पुरानी इस परंपरा में भगवान जगन्नाथ को लोककल्याणकारी देवस्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला काशी के प्रमुख लक्खा मेलों में शामिल है, जिसमें लाखों श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेकर आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनते हैं।

Previous Post

UP Election 2027: पूर्वांचल में बढ़ी अतुल राय की सक्रियता, कई सीटों पर बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

Next Post

Varanasi: डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, कोर्ट के आदेश पर चार पर मुकदमा

Next Post
varanasi Cyber Fraud

Varanasi: डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, कोर्ट के आदेश पर चार पर मुकदमा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Lebanon पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
  • BHU डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ. ओम शंकर ने चश्मदीद के बयान का वीडियो किया साझा, निष्पक्ष जांच की मांग
  • Mau बसपा ने 2027 का बिगुल फूंका, घोसी से अजय जायसवाल पर दांव, तीन विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित
  • Varanasi: नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस, बघवा नाला के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, उपाध्यक्ष पद छोड़कर सभी सीटों पर किया कब्जा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Lebanon पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
  • BHU डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ. ओम शंकर ने चश्मदीद के बयान का वीडियो किया साझा, निष्पक्ष जांच की मांग
  • Mau बसपा ने 2027 का बिगुल फूंका, घोसी से अजय जायसवाल पर दांव, तीन विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित
  • Varanasi: नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस, बघवा नाला के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव