Sonbhadra जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने मासूम बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए करीब दो साल तक इंतजार किया और फिर आरोपी को सड़क हादसे जैसा दिखाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई हत्या थी।

2023 में बेटे की हत्या से टूटा था परिवार
मामला घोरावल (Sonbhadra) थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव का है। मार्च 2023 में मंगल पाल के 9 साल के बेटे अनुराग का अपहरण कर लिया गया था। कुछ दिन बाद बच्चे का शव मिर्जापुर के एक तालाब से मिला था। इस वारदात में गांव के ही राजेश यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा, लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद से ही पिता मंगल पाल अंदर ही अंदर बदले की आग में जल रहा था।
पुराना ट्रक खरीदकर रची साजिश
पुलिस (Sonbhadra) के मुताबिक मंगल पाल ने कानून का इंतजार करने के बजाय खुद बदला लेने की ठान ली। उसने मिर्जापुर से करीब 4.30 लाख रुपये में एक पुराना ट्रक खरीदा। ट्रक को अपने फुफेरे भाई अभय पाल के घर खड़ा कराया गया, जो पेशे से ड्राइवर है। इस साजिश में अभय पाल और एक अन्य साथी अशोक मांझी को भी शामिल किया गया। तीनों ने मिलकर आरोपी राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई।
Sonbhadra: हादसे की आड़ में मौत
8 दिसंबर 2025 की सुबह राजेश यादव अपनी क्रेटा कार से घोरावल (Sonbhadra) कचहरी जा रहा था। आरोपियों ने पहले उसकी रेकी की। जैसे ही वह खुटहा बाईपास के पास पहुंचा, पहले से तैयार ट्रक ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर (Sonbhadra) इतनी भीषण थी कि राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में इसे सामान्य सड़क हादसा माना गया।
ऑडियो क्लिप से खुला राज
मामला महीनों तक हादसा मानकर चल रहा था, लेकिन बाद में पुलिस (Sonbhadra) को कुछ तकनीकी साक्ष्य और एक ऑडियो क्लिप मिली। इसके बाद जांच का रुख बदल गया। एसपी अभिषेक वर्मा के अनुसार कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मुखबिर की सूचना से साफ हो गया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। ट्रक सिर्फ इसी वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदा गया था।
एक गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस (Sonbhadra) ने ट्रक चालक अभय पाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य साजिशकर्ता मंगल पाल और आरोपी अशोक मांझी अभी फरार हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक पिता का दर्द, बदले की आग और कानून हाथ में लेने की कहानी ने सबको हैरान कर दिया है।

