Varanasi: शंकराचार्य घाट स्थित अविमुक्तेश्वरानंद विद्यामठ के श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 की रात श्रीविद्या मठ परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर (Varanasi) में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी, लेकिन वह मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदल रहा था।
रत्नाकर पार्क के पास से दबोचा गया मुख्य आरोपी
एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि अस्सी चौकी प्रभारी नवीन कुमार चतुर्वेदी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी राजू खान को रत्नाकर पार्क के समीप गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर (नारिया) का रहने वाला है।
पूछताछ (Varanasi) के दौरान राजू खान ने खुलासा किया कि मंदिर से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और अन्य सामान उसने भेलूपुर क्षेत्र के दो सर्राफा कारोबारियों को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
दो सर्राफा कारोबारी भी गिरफ्त में
गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान ध्रुव कुमार वर्मा निवासी रानीपुर, महमूरगंज और संतोष वर्मा निवासी सराय नंदन, दशमी, भेलूपुर (Varanasi) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने चोरी का माल खरीदकर अपने पास रखा था।
पुलिस ने आरोपियों (Varanasi) के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए कई कीमती सामान (Varanasi) बरामद किए हैं। इनमें पीतल का लोटा, चांदी की टूटी हुई गदा का ऊपरी हिस्सा, चांदी के तीन मुकुट, चांदी की चैन और उसका एक टुकड़ा, भगवान का चांदी का हार, आचमनी पात्र तथा 1,500 रुपये नकद शामिल हैं।
Varanasi: पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। साथ ही चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि मामले (Varanasi) में सभी आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
