Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र स्थित एक गावं से ऐसी खबर सामने आयी है, जिसने बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने घर में सोई अपनी ही मासूम बेटी संग दुष्कर्म किया। बेटी की मां के तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं आरोपी पिता मुंबई भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस (Varanasi) ने तत्परता दिखाते हुए उसे सारनाथ स्टेशन गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के सामने आते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार मासूम बेटी 18 अप्रैल की रात 10 बजे घर में सोई हुई थी। उसकी मां छत पर थी तभी शराब के नशे में धुत उसके पिता ने जबरन मासूम बेटी संग दुष्कर्म किया। जब रोती बिलखती बेटी ने सारी घटना मां को बताई तो मां ने थाने जाकर पुलिस (Varanasi) को सूचना दी। वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़िता कक्षा 4 में पध्गने वाली 9 वर्षीय मासूम है। वहीं पुलिस ने बेटी का मेडिकल चेकअप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर कराया।
Varanasi: आरोपी हुआ गिरफ्तार
मां की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सारनाथ रेलवे स्टेशन से मुम्बई भाग रहे आरोपी पिता को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी को दुष्कर्म,पास्को जैसी धाराओं में गिराफ्तार किया गया है। पुलिस जल्द इस मामले में आरोपी को सजा भी करायेगी।

