Varanasi: 28 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी (Varanasi) के प्रस्तावित दौरे पर आयेंगे। इसी बीच उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम काशी पहुंचेगे। इस दौरान वे सभी परियोजनाओं के प्रगति का निरीक्षण करेंगे। सीएम देर शाम काशी विश्वनाथ (Varanasi) और बाबा कालभैरव का दर्शन करने भी जा सकते हैं। इस वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। यातायात पुलिस (Varanasi) ने आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

खासकर निम्न स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी:
- सिनेमा तिराहा
- कुंदन तिराहा
- सेंट्रल मार्केट
- डी-5 रेलवे क्रॉसिंग
- सूर्य सरोवर क्षेत्र
इन क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा पुलिस चौकी, एफसीआई गेट और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

शाम 4 बजे के बाद लागू होगा विशेष डायवर्जन
जारी एडवाइजरी के अनुसार संपूर्णानंद तिराहे (Varanasi) से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया और क्रूजर जैसे वाहनों को शाम 4 बजे के बाद लहुराबीर और मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इसी प्रकार, निम्न प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को भी शाम 4 बजे से डायवर्ट किया जाएगा:
- विशेश्वरगंज तिराहा
- चांदपुर चौराहा
- अखरी अंडरपास
- मुढैला तिराहा
- मंडुवाडीह तिराहा
- बउलिया तिराहा
- महमूरगंज
- लहरतारा
- भिखारीपुर
रोडवेज और टूरिस्ट बसों के लिए विशेष व्यवस्था
- यातायात पुलिस ने बताया कि रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा।
- इन वाहनों को मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
Varanasi: इन मार्गों पर रहेगी विशेष सतर्कता
- वीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
- महमूरगंज आरओबी से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- वाहनों को महमूरगंज चौकी की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
बौलिया से लहरतारा की ओर नहीं जाएंगे वाहन
- वीवीआईपी मूवमेंट (Varanasi) के दौरान बौलिया तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को लहरतारा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को फुलवरिया आरओबी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस (Varanasi) ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

