Varanasi Weather: भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर टेंट (छायादार शेड) लगाने की पहल शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि राहगीरों, रिक्शा-ठेला चालकों और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सके।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहर के व्यस्त और प्रमुख चौराहों—जैसे लंका चौराहा, रथयात्रा चौराहा, सिगरा चौराहा और भेलूपुर चौराहा—पर प्राथमिकता के आधार पर टेंट (Varanasi Weather) लगाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर दिनभर भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे धूप का प्रभाव अधिक महसूस होता है।

Varanasi Weather: टेंट लगाने का उद्देश्य गर्मी से मिले राहत
टेंट लगाने का उद्देश्य यह है कि लालबत्ती पर रुकने वाले वाहन चालक, पैदल यात्री और दुपहिया सवार कुछ देर के लिए छाया में खड़े रह सकें। इसके अलावा, कई स्थानों (Varanasi Weather) पर पानी की व्यवस्था और जनजागरूकता संदेश भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति सजग रहें।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से पूरे गर्मी के मौसम तक जारी रहेगी। जरूरत के अनुसार अन्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी टेंट लगाए जाएंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सिर को ढककर चलने की सलाह दी है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी (Varanasi Weather) में यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजमर्रा के काम के चलते धूप में रहने को मजबूर होते हैं।

