Varanasi: सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित राजभर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों सारनाथ के कस्तमपुरा स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।
परिजनों के मुताबिक, रोहित 5 मई को एक बारात में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटते समय बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों (Varanasi) ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने के बाद पत्थर से उसका सिर और चेहरा कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक तोड़ी, शव सड़क किनारे फेंका
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रोहित की बाइक को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए और शव को सड़क किनारे (Varanasi) फेंक दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई किशन राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि रोहित को घटना से पहले व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं, जिससे हमले की आशंका पहले से थी।
Varanasi: गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने दो करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी। लोगों का कहना था कि जब तक अधिकारी (Varanasi) मौके पर नहीं पहुंचेंगे, प्रदर्शन जारी रहेगा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस (Varanasi) ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
