• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, October 24, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

काशी का मेयर कैसा हो? व्यापारियों ने दी अपनी राय

by Abhishek Seth
December 21, 2022
in वाराणसी, स्पेशल स्टोरी
0
काशी का मेयर कैसा हो? व्यापारियों ने दी अपनी राय
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • नेता और जनता के बीच की दीवार तोड़ने वाला हो
  • महापौर को चाहिए कि वह घर-घर सम्पर्क कर समस्याओं को जाने और दूर करें
  • विकास कार्य कर दिल में उतरने व वादों को धरातल पर उतारने जज्बा होना चाहिए
  • अपने कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का जज्बा रखने वाला हो मेयर

जितेंद्र श्रीवास्तव

वाराणसी। सर्द मौसम में चुनाव का बाजार गर्म है। ऐसा नहीं है कि चुनावी प्रचार के लिए आइटम खरीदे जा रहे हैं। बल्कि चाय-पान की अड़ियों, गलचऊर के अड्डों पर इन दिनों एक ही चर्चा है, वह है शहरी निकाय चुनाव की। ओबीसी आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में फंसे पेंच के चलते तिथि की घोषणा होने में विलंब के बावजूद मेयर और पार्षद को लेकर रायशुमारी करने वालों की इस शहर में कमी नहीं है और हो भी यहीं रहा है। इसके बीच ‘जनसंदेश टाइम्स’ की तरफ से शुरू किये गये कॉलम ‘काशी का मेयर कैसा हो…?’ को बनारस की जनता ने हाथों-हाथ लिया है और इस विषयक को लेकर समाचार पत्र दफ्तर में रोजाना दर्जनों संदेश आ रहे हैं। काशी की अलमस्त जनता का मानना है कि हमें ऐसा महापौर मिले, जो नेता और जनता के बीच की दीवार को तोड़ने वाला हो। दीवार से मतलब दूरी की खाई पाटने वाला हो। रोज न सहीं, सप्ताह में तो एक बार जनता से मिले। घर-घर सम्पर्क करें और अपने शहर के नागरिकों के दुख-दर्द को समझे, उसे दूर करने का प्रयास करें। विकास कार्य कर दिल में उतरने और वादों को धरातल पर उतारने का जज्बा रखने वाला ही इस शहर का मेयर होना चाहिए।

भूतभावन भगवान विश्वनाथ की नगरी काशी अपनी मौलिकता के लिए विख्यात हैं। हमारा मेयर ऐसा हो, जो वास्तविक रूप से काशी को तो जानता ही हो। साथ-साथ उसकी सोच आधुनिक विकास की हो। वो काशी को और सुंदर, सुविधायुक्त बनाने के लिये शहर की मौलिकता को बरकरार रखते हुए नए विकास के आयाम रखे। शहर की जाम समस्या दूर कराने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, कूड़े के अंबार का निस्तारण कराने, समुचित पथ-प्रकाश कराने, जीण-शीर्ण गलियों व सम्पर्क मार्गों का निर्माण कराने, शुद्ध पेजयल उपलब्ध करााने आदि मूलभूत विकास कार्यों का मास्टर प्लान बनाकर उसे प्राथमिकता पर लेते हुए अपने कार्यकाल में पूरा करने का जज्बा रखने वाला हो। काशी का मेयर केवल शहर का ही प्रतिनिधित्व नही करता अपितु एक संस्कृति का भी प्रतिनिधि करता है। ऐसे में काशी का मेयर वाकपटुता के साथ-साथ सुशिक्षित एवं सकरात्मक सोच का भी होना चाहिए।

  • ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा, एडवोकेट, ईश्वरगंगी।

निश्चित रूप से महापौर अपने शहर का प्रथम नागरिक होता है। इस पद में कार्यकारी व वित्तीय शक्तियां निहित होती है। लिहाजा, हमारा महापौर ऐसा होना चाहिए, जो दूरदृष्टि रखता हो, नेतृत्व की क्षमता हो, उसके विचार में शहर को विकसित करने की कल्पनाशीलता हो। बनारस को इतना विकसित करें कि विकास के पैमाने पर विश्व फलक पर स्थापित हो जाए। शहर की दो मुख्य पहलू है। वह है साफ-सफाई और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना। अभी तक जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, नाकाफी है। नागरिक सुविधा के दृष्टिकोण से अभी तक जितने भी कार्य हुए हैं, वे फटे में पैबंद के समान है। महापौर ऐसा हो, जो अपनी कार्यशैली से विकास की बयार बहा दें और उसमें आम आदमी सहज, सरल और तनावमुक्त मानव जीवन जी सके। हमारा महापौर सत्यनिष्ठ, ईमानदार, कर्मठ और दूरदर्शी होगा, तभी काशी और काशीवासियों का कल्याण होगा।

  • डॉ. विजय नारायण सिंह, वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक।

महापौर ऐसा होना चाहिए, जो नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के समूल को समाप्त करने का जज्बा रखता हो। महापौर पद पाने के बाद सिर्फ लोकार्पण, शिलान्यास या किसी आयोजन का आतिथ्य स्वीकार कर खुद को गौरवान्वित होने के बजाय काशी की मूलभूत समस्याओं को दूर कर विकास की गंगा बहाये और यहां के नागरिकों को गौरवान्वित करें। ऐसा मास्टर प्लान बनाए कि रोज न सहीं, हफ्ते में एक बार तो अवश्य किसी न किसी वार्ड के सभी मोहल्ले का भ्रमण करें। वहां के वाशिंदों के दुख-दर्द-समस्या को सुनें और नोट करें। फिर, नगर निगम के अलावा अन्य विभागों के अफसरों पर लगात कसते हुए उसे पूरा कराने का काम करे। काशी का महापौर ऐसा होना चाहिए जो पूरे समाज में बदलाव का संकल्प जगा सके और उसे व्यावहारिक रूप भी दे पाए।

  • संजय सिंह, महामंत्री, दवा विक्रेता समिति, टकटकपुर।

काशी का महापौर ऐसा होना चाहिए, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह विकास की गंगा बहाने की सोच रखे। शहर बड़ा है और क्षेत्रफल में भी इजाफा हुआ है। लेकिन मास्टर प्लान के तहत यदि महापौर विकास का कार्य करें तो पांच साल का समय कम नहीं होता है। इसके लिए महापौर को जाति, वर्ग, क्षेत्र, धर्म, सम्प्रदाय आदि से परे हटकर काम करना होगा। पार्टी की सोच पर चलने के साथ शहर का प्रथम नागरिक होने के नाते हरेक नागरिक की समस्याओं को दूर करने का जज्बा रखना होगा। उसे आम लोगों को यकीन दिलाना होगा कि वह उन्हीं के बीच से एक है। नेता और जनता के बीच की दीवार तोड़ने का जज्बा रखने वाला हो। उसे ऐसा सुंदर उदाहरण बनना होगा।

  • विजय कपूर, अध्यक्ष पूर्वाचल मील एसोसिएशन।

प्रथम नागरिक के नाते मेयर में काशी की झलक परिलक्षित होनी चाहिए। कर्मठ, विचारवान, काशी की रीति-नीति-संस्कृति का ज्ञाता होना चाहिए। बनारसी मस्ती के प्रति नरम दृष्टिकोण रखने वाला हो तो दूसरी तरफ अतिक्रमण, स्वच्छता, पथ-प्रकाश, प्राथमिक शिक्षा व सामान्य निर्माण में सख्त रवैया अपनाने वाला हो। ऐसा तभी संभव है जब सरकार 74वां संविधान संशोधन को पूर्णरूपेण लागू करें, ताकि प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार प्राप्त मेयर निगरानी और अगवानी के राजनीतिक गुलदस्ते की छवि से बाहर आकर शहरी सरकार का सपना पूरा कर सकें। महापौर निश्चित रूप से शहर का प्रथम नागरिक होता है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार को ऐसे नागरिक को हर तरह की शक्तियों से लैस करना होगा वरना फिर पांच साल गुजर जायेंगे और विकास की कहानी ‘ढाक के तीन पात वाली’ कहावत के समान कही और सुनी जाएगी।

  • संजीव सिंह बिल्लू, अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल।

विश्व की पुरातन नगरी काशी का मेयर ऐसा होना चाहिए, बने जो व्यापार के साथ व्यापारी समाज को फिजूल के टैक्स की देनदारी से बचावे। सभी छोटे बड़े व्यवसायियों को खुल कर कारोबार करने में अपना सहयोग व सुरक्षा दे। महापौर ऐसा होना चाहिए, जो धर्म-जाति-भाषा-वर्ग •ोद आदि के बंधन को तोड़ते हुए एक चश्मे से सभी को देखें। उसके लिए हर व्यक्ति समान हो। जो जनता के प्रति जवाबदेह हो। ऐसा महापौर न हो, बल्कि जनता का प्रतिनिधि हो। जन भागीदारी पर गंभीरता से विचार करता हो और उस दिशा में काम करता भी नजर आए। हमारे महापौर की जवाबदेही महज किसी समारोह का आतिथ्य स्वीकार करने, भाषण देने या शिलान्यास-उद्घाटन करने, किसी बड़े नेता की आगवानी करने, बयानबाजी करने तक सीमित न हो, बल्कि जो वह कह रहा हो उसे करके दिखाए।

  • शैलेन्द्र सोनकर, युवा व्यापारी, पांडेयपुर।

आप भी भेजें अपनी राय

निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन विभिन्न पार्टियों में संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी की कवायद परवान चढ़ रही है। भारतीय लोकतंत्र में उम्मीदवारों का चयन पार्टियों द्वारा होता है। वो जिसे टिकट देती है, वही चुनावी जुंग में ताल ठोकते हैं। पार्टियों के चयन का अपना पैमाना होता है, उनकी तवज्जो सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट पर होती है। इस प्रक्रिया में मतदाता की राय कोई मायने नहीं रखती। मेयर प्रत्याशी के गुण दोष को लेकर लोग क्या सोचते हैं? इसे सामने लाने के मकसद से जन्संदेश टाइम्स ने ‘अपना मेयर कैसा हो?’ श्रृंखला शुरू की है।

यदि आप भी इस मुद्दे पर कुछ अपनी राय रखना चाहते हों, तो हमारे दिए नंबर पर व्हाट्सअप्प करें अथवा हमें मेल करें। आप अपनी राय हमें यहां पर कमेंट करके भी दे सकते हैं। साथ में अपनी नाम व फोटो अवश्य दें।

व्हाट्सएप्प – 8090006333

मेल आईडी- jansandeshvaranasi@gmail.com

Tags: mayor election 2022muncipal election 2022Nikay chunav 2022
Previous Post

भारत को टूटने से बचाएगी “भारत जोड़ो यात्रा”: डॉ० राजेश मिश्रा

Next Post

Chandauli: कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का पीडीडीयू नगर में भव्य स्वागत

Next Post
Chandauli: कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का पीडीडीयू नगर में भव्य स्वागत

Chandauli: कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का पीडीडीयू नगर में भव्य स्वागत

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
  • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
  • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
  • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
  • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
  • Varanasi: 3 मिनट 36 सेकेंड का मिलन, राम-लक्ष्मण के सामने जमीन पर लेट गए भरत-शत्रुघ्न, फिर गले लगाकर रो पड़े चारों भाई
  • Varanasi: तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गंगा में दौड़ती रहीं नावें, बजड़ों पर बैठकर लोगों ने देखा एयर शो
  • शमशान घाट पर चिता जलती रही और आसमान में करतब दिखाते रहे विमान, काशी में Air Show  का रोमांच, देखने उमड़ा जनसैलाब
  • Varanasi में 176 तक पहुंचा AQI, हवा की गुणवत्ता पर बढ़ी चिंता, सुबह ग्रामीण इलाकों में छाई धुंध
  • Mau: अजान और ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप, सात हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
  • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
  • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
  • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
  • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव